स्वच्छता को लेकर महापौर - नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता और नगर आयुक्त रंजीत कुमार ने बुधवार को वार्ड 12 में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई एजेंसियों को निर्देश दिए कि कचरा उठाव नियमित हो और नालों की सफाई सतत हो। उन्होंने लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और लोगों से सफाई में सहयोग की अपील की।

फोटो 16 - बुधवार को वार्ड 12 में स्वच्छता निरीक्षण के क्रम में आम लोगों से बातचीत करते महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, नगर आयुक्त रणजीत कुमार व अन्य छपरा, एक संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 12 में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता व नगर आयुक्त रंजीत कुमार ने बुधवार की सुबह टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सड़कों, नालों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया ।
निरीक्षण के दौरान निर्देश
निरीक्षण के दौरान महापौर व नगर आयुक्त ने मौके पर ही स्थिति का आकलन करते हुए संबंधित सफाई एजेंसी व कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए। खासतौर पर कचरा उठाव की नियमितता, नालों की सतत सफाई और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया ।महापौर ने व्यवस्था में सुधार को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कही। व लोगों से सहयोग की अपील की। वही नगर आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी और कर्मियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सके ।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


