ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपरामौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनी

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनी

मिडिल स्कूल कदना में शुक्रवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनायी गई। अध्यक्षता कर रहे हेडमास्टर भूषण कुमार सिंह ने उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि...

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,छपराFri, 11 Nov 2022 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गड़खा। एक संवाददाता

आदर्श मिडिल स्कूल कदना में शुक्रवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनायी गई। अध्यक्षता कर रहे हेडमास्टर भूषण कुमार सिंह ने उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि अबुल कलाम कवि, लेखक व पत्रकार के साथ-साथ कई भाषाओं में निपुण थे। देश के शिक्षा मंत्री रहते हुये उन्होंने शिक्षा के प्रति दिन-रात सोचा करते थे। इसके पहले वक्ताओं और छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। स्कूल में चल रहे विशेष क्लास स्पर्श केंद्र के दिव्यांग छात्रों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। इस मौके पर भूषण कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, भुवनेश्वर सिंह, जुनैद आलम, मो इजहारुल हक, कन्हैया तिवारी व अन्य मौजूद ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें