ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराघर में सो रहे युवक की करंट से मौत, कोहराम

घर में सो रहे युवक की करंट से मौत, कोहराम

हिन्दुस्तान संवाददाता जनों के अनुसार गुरुवार की शाम वह घर में सोया था। तभी उसका हाथ बिजली के तार से स्पर्श कर गया। इस कारण वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे इलाज आरा...

घर में सो रहे युवक की करंट से मौत, कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,आराThu, 30 Sep 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान संवाददाता

आरा। नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव में गुरुवार की शाम करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक बहिरो गांव निवासी साधु कुमार का पुत्र मुन्ना कुमार था। परिजनों के अनुसार गुरुवार की शाम वह घर में सोया था। तभी उसका हाथ बिजली के तार से स्पर्श कर गया। इस कारण वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे इलाज आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव घर लेकर चले गये। वहीं युवक की मौत के बाद उसके घर में रोना-धोना मच गया। बताया जाता है कि युवक की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। वह चार भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में मां, पत्नी, तीन भाई और एक बहन है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें