Hindi NewsBihar NewsChapra NewsMassive Pilgrim Turnout at Sonpur Baba Harihar Nath Temple on Maghi Purnima
आस्था के साथ मना माघी पूर्णिमा का पावन पर्व

आस्था के साथ मना माघी पूर्णिमा का पावन पर्व

संक्षेप:

माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर छपरा में बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा, सरयू और घाघरा में स्नान कर पूजा-अर्चना की। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए छपरा जंक्शन पर कड़े इंतजाम किए। गायत्री शक्तिपीठ में भी जप अनुष्ठान का आयोजन हुआ।

Feb 01, 2026 09:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

10 माघी पूर्णिमा पर सोनपुर बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ छपरा, हमारे प्रतिनिधि। जिले में माघी पूर्णिमा का पावन पर्व गुरुवार को गहरी श्रद्धा और धार्मिक विश्वास के साथ मनाया गया। सनातन परंपरा के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा को गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इसी आस्था के तहत अहले सुबह से ही गंगा, सरयू और घाघरा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पवित्र स्नान कर श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु, सूर्य देव और गंगा मैया की पूजा-अर्चना की व पापों के नाश और मोक्ष की कामना की। धार्मिक मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन किया गया स्नान, दान और जप कई गुना फलदायी होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने तिल, अन्न, वस्त्र और अन्नदान किया। सोनपुर, रिविलगंज, दिघवारा, इसुआपुर, तरैया समेत जिले के प्रमुख घाटों पर मंत्रोच्चार और हरि नाम संकीर्तन की गूंज सुनाई देती रही। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। माघ पूर्णिमा पर शाही स्नान को लेकर छपरा जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम छपरा ,हमारे संवाददाता l माघ पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले प्रयागराज में शाही स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए छपरा जंक्शन पर रेलवे प्रशासन पूरी तरह शनिवार की देर रात से ही सतर्क नजर आया। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल एवं रेल थाना पुलिस द्वारा सभी प्लेटफार्मों पर विशेष चौकसी अभियान चलाया गया। शनिवार सुबह से ही छपरा जंक्शन पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। आरपीएफ जवानों के साथ रेल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज, प्रवेश व निकास द्वारों पर सघन निगरानी रखी। रेलवे सुरक्षा बल के छपरा पोस्ट इंचार्ज विनोद कुमार यादव व रेल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मोहम्मद शाहिद अनवर अंसारी स्वयं प्लेटफार्म पर पेट्रोलिंग करते नजर आएl गायत्री शक्तिपीठ में जप अनुष्ठान का आयोजन दरियापुर।डेरनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ ऋतंभरा प्रज्ञा आश्रम में माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को 12 घंटीय जप अनुष्ठान का आयोजन हुआ।सुबह साढ़े सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जप अनुष्ठान के लिए कर्मकांड आरंभ हुआ। इसके लिए आशुतोष कुमार व भागीरथ कुमार को विधिवत संकल्प कराया गया। माघी पूर्णिमा पर बाबा हरिहरनाथ के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सोनपुर। माघ मास की पावन पूर्णिमा के अवसर पर प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। दिनभर दर्शन व जलाभिषेक की व्यवस्था जारी रही। इस अवसर पर हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री ने कहा कि “माघी पूर्णिमा का दिन अत्यंत पुण्यदायी होता है। इस दिन बाबा हरिहरनाथ के दर्शन व जलाभिषेक से भक्तों के समस्त कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बाबा के कपाट पूरे दिन खुले रखने का निर्णय लिया गया। उधर सोनपुर के कालीघाट, कष्टहरिया घाट, गजेंद्र मोक्ष घाट, पुल घाट पर श्रद्धालुओं ने नारायणी नदी में स्नान किया. इसके अलावा पहलेजा घाट धाम, सबलपुर, परमानंदपुर, रहीमपुर, नयागांव, गोपालपुर, हसनपुर समेत विभिन्न गंगा तटों पर भी महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।