सैकड़ों वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गिरा, आवागमन रूका
9 - मांझी के भभौली गांव के बांध सड़क पर बुधवार को गिरा विशाल पीपल का पेड़, क्षतिग्रस्त विद्युत पोल साथ ही बिजली की तार भीं क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसे अगर तत्काल मरम्मत नहीं की गई तो पूरी रात इस...

9 - मांझी के भभौली गांव के बांध सड़क पर बुधवार को गिरा विशाल पीपल का पेड़, क्षतिग्रस्त विद्युत पोल मांझी | मांझी प्रखण्ड के घोरहट ड्यूमाईगढ़ बाँध पर बुधवार को सैकड़ों वर्ष पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर गया जिससे बांध के रास्ते जाने वाले घोरहट, मझवलिया,गैरतपुर, भभौली तथा सलेमपुर व ड्यूमागढ़ आदि गावों के लिए जाने वाला आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। साथ ही बिजली की तार भीं क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसे अगर तत्काल मरम्मत नहीं की गई तो पूरी रात इस भीषण गर्मी मे सैकड़ों परिवारों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
घटना का विवरण
संयोगवश पेड़ के धराशायी होने के दौरान वहां ग्रामीण, राहगीर, मवेशी अथवा कोई वाहन मौजूद नही था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। संत निरंकरी सत्संग में शामिल हुए श्रद्धालु मशरक। एक संवाददाता मशरक नगर पंचायत बड़हिया टोला अवस्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण मे बुधवार को वृहद सत्संग का आयोजन हुआ। तपती दोपहर में हजारों लोग सत्संग में शामिल हुए , ढाई सौ से अधिक लोग ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर निरंकरी मिशन के सदस्य बने। मध्य प्रदेश ग्वालियर से आए संत निरंकरी मण्डल के केंद्रीय प्रचारक राधेश्याम सिंह ने गुरू गद्दी से कहा कि मिशन का मुख्य उद्देश्य मानव को मानव से जोड़ना है। मशरक निरंकारी संत शिवनारायण सिंह के निर्देशन में सेवादल संचालक अजय कुमार , छपरा के संयोजक मनोज कुमार, निर्मला सिंह, डाॅ अखिलेश सिंह, सुरेश राय, चन्द्रदीप जी, बसंत राय,विनोद गुप्ता, श्रवण कुमार, संत कुमार सिंह, नयंत्री देवी, अमृता सिंह, गीता बहन , प्रीति बहन,आनंद, नरेंद्र, अभिषेक व अन्य थे।
अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित
एकमा में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित एकमा। नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। एसडीओ के निर्देश पर नगर पंचायत की विभिन्न सड़कों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी की गई थी और संबंधित विभागों को इसकी सूचना भी दी गई थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से अभियान टाल दिया गया। अंचलाधिकारी अमलेश कुमार ने बताया कि सरकारी कार्यों की अधिकता तथा आगामी बकरीद पर्व को देखते हुए फिलहाल अभियान स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि नया आदेश मिलते ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन को अब तक अभियान से संबंधित कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है और न ही अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


