Chapra News: एकमा में बिना लाइसेंस दवा निर्माण का भंडाफोड़

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: छापेमारी में बड़ी मात्रा में दवाएं जब्त, तीन पर प्राथमिकीधार पर सारण औषधि विभाग एवं एकमा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने फुचटीखुर्द गांव में शुक्रवार को छापेमारी कर बिना लाइसेंस दवा निर्माण और भंडारण के...

Chapra News: एकमा में बिना लाइसेंस दवा निर्माण का भंडाफोड़

Chapra News: छापेमारी में बड़ी मात्रा में दवाएं जब्त, तीन पर प्राथमिकी फोटो- 11 एकमा के फुचटीखुर्द गांव में शुक्रवार को छापेमारी के दौरान बरामद एलोपैथिक एवं बिना लेबल की दवा एकमा। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता से प्राप्त परिवाद के आधार पर सारण औषधि विभाग एवं एकमा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने फुचटीखुर्द गांव में शुक्रवार को छापेमारी कर बिना लाइसेंस दवा निर्माण और भंडारण के एक मामले का भंडाफोड़ किया।

तलाशी और बरामदगी

औषधि निरीक्षक कुन्दन कुमार केशरी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौजूद रहा। औषधि निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर अनिरुद्ध शर्मा, गोपाल शर्मा, राजेश शर्मा एवं देवेंद्र शर्मा के घरों की तलाशी ली गई। जांच के दौरान अनिरुद्ध शर्मा के घर से 13 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं एवं चार बिना लेबल (अनलेबल्ड) वाली औषधियां बरामद हुईं। वह दवाओं के निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस, खरीद-बिक्री का अभिलेख या अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। वहीं गोपाल शर्मा के घर से नौ प्रकार की विभिन्न दवाएं बरामद कर प्रपत्र-16 के तहत जब्त कर ली गईं।

पूछताछ और नमूने संग्रह

राजेश शर्मा के घर की तलाशी में कोई दवा बरामद नहीं हुई। पूछताछ के दौरान अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि कुछ दवाओं का उपयोग गठिया के उपचार में किया जाता था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि डाइक्लोफेनाक एवं डेक्सामेथासोन जैसी एलोपैथिक दवाओं का मिश्रण आयुर्वेदिक औषधियों में किया जाता था। इसके बाद आयुर्वेद निरीक्षक इंदुकांत कुमार ने संबंधित औषधियों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। चार बिना लेबल वाली औषधियों को भी जब्त कर सुरक्षित रखा गया है। औषधि निरीक्षक कुन्दन कुमार केशरी के आवेदन पर एकमा थाना में अनिरुद्ध शर्मा, गोपाल शर्मा एवं देवेंद्र शर्मा को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कानूनी कार्रवाई

एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब्त दवाओं की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रश्नोत्तर

छापेमारी कब की गई थी?
छापेमारी शुक्रवार को की गई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsChapra NewsChapra News: एकमा में बिना लाइसेंस दवा निर्माण का भंडाफोड़