बाबा मखदूम साहब के मजार पर उर्स मेला में उमड़ी भीड़
फोटो- 11 नगरा के कटेसर में बाबा मखदूम के मजार पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ दू व मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग बाबा के मजार पर एक साथ चादरपोशी करते हुए नजर आए। मेले के पहले दिन बाबा मखदूम साहब के मजार पर...

फोटो- 11 नगरा के कटेसर में बाबा मखदूम के मजार पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ नगरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कटेसर रसूलपुर गांव स्थित बाबा मखदूम साहब के मजार पर रविवार को वार्षिक उर्स मेले का आयोजन हुआ जहां हजारों श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर पहुंचे। हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग बाबा के मजार पर एक साथ चादरपोशी करते हुए नजर आए। मेले के पहले दिन बाबा मखदूम साहब के मजार पर भारी भीड़ जुटीजहां बच्चों व महिलाओं की संख्या अधिक थी। इस अवसर पर बीडीओ अनुभव कुमार,सीओ अभिषेक कुमार,जिला परिषद प्रतिनिधि अभय कुमार सिंह,जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू,समाजसेवी सकलदीप सिंह तथा कमेटी के सदस्य, इसराफिल, शेख सलाहुद्दीन, वसीम,जामिल,मोनू,कौसर,रहमत आलम,अशरफ,अज़हर,अफसर, शहजाद, सद्दाम, राजा, अमन,फरहान,रेहान,सरफराज खुर्शीद,अबरार,आसिफ, रेयाजुद्दीन आदि ने भाग लिया। मेले में आए श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा मखदूम साहब की दरगाह पर सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें जरूर पूरी होती हैं। यही वजह है कि हर साल हजारों लोग दूर-दराज से यहां पहुंचते हैं। बाबा के मजार पर चादर चढ़ाते हैं। नगरा,कादीपुर,खैरा,खोदाईबाग, मानपुर,छपरा,ओलहनपुर, बनियापुर,जलालपुर,खोरमपुर, सिसवा,अरवाकोठी जैसे आसपास के क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में मेले में शामिल होने पहुंचे। थानाध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


