आज आएगा शहीद जवान का पार्थिव शरीर,मंत्री मंटू पहुंचे घर
दरियापुर में शहीद जवान छोटू कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह उनके घर पहुंचेगा। विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री मंटू सिंह ने सोमवार को परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने राज्य सरकार...

दरियापुर। बेला शर्मा टोला के श्रीनगर में एक दुर्घटना में शहीद जवान छोटू कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह उसके घर पहुंचेगा। सोमवार की शाम सूबे के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह पहुंचे। उन्होंने जवान के बारे में पूरी जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने राज्य सरकार से भी जवान के परिजन को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मंत्री मंटू सिंह ने कहा कि देश के हर जवान पर हमलोगों को गर्व है। उन्हीं की बदौलत हम अमन चैन के साथ जी रहे हैं। मंत्री ने कहा कि शहीद छोटू की कर्मठता व उसकी बहादुरी को सुन कर काफी गर्व हो रहा है।
उनके साथ सांसद प्रतिनिधि नागेन्द्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि छोटू ओझा,अमरनाथ शर्मा सहित कई गण्यमान्य लोग पहुंचे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




