ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपरासोने की चेन के लिए विवाहिता को मार डाला

सोने की चेन के लिए विवाहिता को मार डाला

सोने की चेन व 50 हजार रुपये के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका चांदनी देवी भेल्दी थाने के भेल्दी गांव निवासी टिंकू बैठा का पत्नी है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात नामजद...

सोने की चेन के लिए विवाहिता को मार डाला
भेल्दी | एक संवाददाताSun, 02 Dec 2018 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

सोने की चेन व 50 हजार रुपये के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका चांदनी देवी भेल्दी थाने के भेल्दी गांव निवासी टिंकू बैठा का पत्नी है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात नामजद अभियुक्तों में से एक को धर दबोचा। 

पकड़ा गया अभियुक्त सुनील बैठा रिश्ते में चचेरा ससुर है। भेल्दी थाने में दर्ज प्राथमिकी में रिविलगंज थाने के इनई गांव के विक्रमा बैठा ने कहा है कि इसी वर्ष 29 जून को अपने सामर्थ्य के अनुसार खर्च कर पुत्री चांदनी की शादी की। 50 हजार रुपये व सोने की चेन के लिए ससुराल वाले अक्सर चांदनी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। वह मायके वालों से प्रताड़ना की शिकायत हमेशा करती थी। 

पिता ने समय पर उनकी मांग को पूरा करने का भरोसा दिलाया। अक्टूबर महीने में अपनी पुत्री की विदाई कराकर अपने घर लाए। 26 नवंबर को टिंकू बैठा विदाई कराकर पत्नी को घर लाया। 29 नवंबर को मायके वालों को मोबाइल पर सूचना मिली कि उनकी पुत्री की हत्या कर पिकअप पर शव को लादकर ठिकाने लगा दिया गया। मायके वाले जब भेल्दी पहुंचे तो ससुराल वाले गायब थे। इस मामले में पति टिंकू बैठा, ससुर मदन बैठा, सास लालती उर्फ मंजू देवी, चचेरा ससुर सुनील बैठा, ननद रिंकू देवी, पिकअप मालिक वैशाली जिले के लहलादपुर गांव के अनिल बैठा समेत सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। 

थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात नामजद अभियुक्तों में से मुख्य अभियुक्त सुनील बैठा को गिरफ्तार कर लिया है। शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी तेज कर दी हैं|

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें