Chapra News: बिजली बिल का बकाया रहने पर कट सकती है आपूर्ति
हिन्दुस्तान, छपरा
Chapra News: मढ़ौरा में उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से महीने के अंत तक बकाया बिल जमा कर शेष राशि शून्य करने की अपील की है। कंपनी ने चेतावनी दी कि बकाया रहने पर बिजली आपूर्ति कभी भी काटी जा सकती है। कनेक्शन दोबारा लेने पर जुर्माना और अतिरिक्त खर्च भी देना पड़ सकता है। उपभोक्ताओं से समय पर भुगतान करने का आग्रह किया गया है।

Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं से इस माह के अंत तक बकाया बिल का भुगतान कर राशि शून्य करने की अपील की है। कंपनी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि बकाया रहने पर उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति कभी भी काटी जा सकती है। मढ़ौरा के सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि बिजली कटने के बाद दोबारा कनेक्शन लेने के लिए जुर्माना और अतिरिक्त खर्च भी देना पड़ सकता है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपनी सुविधानुसार समय पर बिल जमा करने और सरकारी योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त करने की अपील की है।

