मनोज सिंह मेमोरियल टी-20 में अनुज इलेवन ने जीत दर्ज की
राजेंद्र स्टेडियम में स्व. मनोज सिंह मेमोरियल एक दिवसीय टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मृत्युंजय 11 ने 167 रन बनाकर अनुज 11 को 129 रन पर रोककर मैच जीत लिया। रवि प्रकाश को मैन ऑफ द मैच, रितिक को बेस्ट बैट्समैन और अखिलेश पांडेय को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला।

फोटो- 17- शहर के राजेंद्र स्टेडियम में स्व. मनोज सिंह (मुन्ना) मेमोरियल टूर्नामेंट में अतिथि को सम्मानित करते आयोजक छपरा । शहर के राजेंद्र स्टेडियम में स्व. मनोज सिंह (मुन्ना) मेमोरियल एक दिवसीय टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला अनुज 11 और मृत्युंजय 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अनुज 11 ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मृत्युंजय 11 की टीम ने 19.5 ओवर में 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनुज 11 की टीम 19.2 ओवर में 129 रन ही बना सकी। इस तरह मृत्युंजय 11 ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रवि प्रकाश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। रितिक को बेस्ट बैट्समैन तथा अखिलेश पांडेय को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया। यह स्व. मनोज सिंह की स्मृति में आयोजित दूसरा वार्षिक टूर्नामेंट था। आयोजन के मुख्य सूत्रधार अखिलेश पांडेय, अनुज कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार और जितेंद्र कुमार रहे। नंदनी फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में स्व. मनोज सिंह के बड़े भाई मुकेश सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, पॉल इस्माइल एवं अधिवक्ता रोहित ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


