Hindi NewsBihar NewsChapra NewsMakar Sankranti Festival Kite Flying Curd Eating Competition and Art Exhibition Delight Attendees
  पतंगबाजी में अमित, दही खाओ प्रतियोगिता में   सूरज ने मारी बाजी

पतंगबाजी में अमित, दही खाओ प्रतियोगिता में सूरज ने मारी बाजी

संक्षेप:

कला संस्कृति विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव भागी फोटो- श्री भिखारी ठाकुर आर्ट गैलरी सह प्रेक्षा गृह में कला प्रदर्शनी के दौरान दिखाई गयी कलाकृतियां छपरा, हमारे...

Jan 14, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

कला संस्कृति विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव पतंगबाजी प्रतियोगिता, दही खाओ प्रतियोगिता तथा कला प्रदर्शनी लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र फोटो- श्री भिखारी ठाकुर आर्ट गैलरी सह प्रेक्षा गृह में दही खाओ प्रतियोगिता में दही खाते प्रतिभागी फोटो- श्री भिखारी ठाकुर आर्ट गैलरी सह प्रेक्षा गृह में कला प्रदर्शनी के दौरान दिखाई गयी कलाकृतियां छपरा, हमारे प्रतिनिधि। कला संस्कृति विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन, सारण द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में पारंपरिक खेल, लोकसंस्कृति और कला का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में पतंगबाजी प्रतियोगिता, दही खाओ प्रतियोगिता तथा कला प्रदर्शनी लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित पतंगबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान छा गया और दर्शकों ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अमित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। विकास कुमार द्वितीय और प्रतीक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। श्री भिखारी ठाकुर आर्ट गैलरी सह प्रेक्षा गृह में दही खाओ प्रतियोगिता में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। महम्मदा गांव के सूरज कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। नाराव के आलोक कुमार द्वितीय तथा नेहरू चौक के संजीव पांडे तृतीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। महोत्सव के दौरान आयोजित कला प्रदर्शनी में स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों की कलाकृतियों ने सबका ध्यान खींचा। समसामयिक पेंटिंग में अशोक कुमार और सुमित कुमार, टिकुली आर्ट में मुजफ्फरपुर की मोनिता सहाय, मूर्ति कला में आनंद कुमार, कैनवस पेंटिंग में मानस मल और मुकेश कुमार, भोजपुरी पेंटिंग में राजनंदनी, पेंटिंग में किलकारी संस्थान, श्रेया राज और आदित्य कुमार, टेराकोटा कला व मंडला आर्ट में जय लाल पंडित तथा पेपर कोलाज में राजेश कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मकर संक्रांति महोत्सव ने न केवल पारंपरिक खेलों को बढ़ावा दिया, बल्कि कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच भी प्रदान किया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही, जिससे उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।