
सोनपुर में अपराध की योजना बनाते 10 अपराधी गिरफ्तार
सोनपुर पुलिस ने शुक्रवार रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, 05 जिन्दा कारतूस, 03 चाकू, लूट की 03 मोटरसाइकिल, 03 मोबाइल, और 15 हजार...
सोनपुर,संवाद सूत्र । सोनपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सोनपुर थाने के लालू यादव चौक के दक्षिण जहांगीरपुर रेलवे गुमटी संख्या तीन के रेलवे अंडरपास के समीप शुक्रवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने अपराध की योजना बनाते 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान उनके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, 05 जिन्दा कारतूस, 03 चाकू, लूट की 03 मोटरसाइकिल, 03 मोबाइल, 02 सोने के बजरंगबली का लॉकेट, 02 चांदी का सिक्का, 01 सोने की अंगूठी, 01 जोड़ी चांदी की पायल और 15 हजार रुपये नकद भी बरामद कर लिया। वे सभी सोनपुर में लूट, छिनतई व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे ।

इनमें कई अपराधियों का आपराधिक रिकार्ड है। साथ ही उनके खिलाफ सोनपुर व दरियापुर थाने में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी संजय कुमार के निर्देशन और एसडीपीओ प्रीतिश कुमार के मार्गदर्शन में की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजनंदन ने जिला आसूचना इकाई और पुलिस बल के सहयोग से किया। इस संबंध में शनिवार को सोनपुर थाने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ग्रामीण एसपी ने बताया कि सोनपुर थाने के लालू यादव चौक के दक्षिण जहांगीरपुर रेलवे गुमटी संख्या तीन के रेलवे अंडरपास के समीप शुक्रवार की रात छापेमारी कर अपराध की योजना बनाते 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान उनके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, 05 जिन्दा कारतूस, 03 चाकू, लूट की 03 मोटरसाइकिल, 03 मोबाइल, 02 सोने के बजरंगबली का लॉकेट, 02 चांदी का सिक्का, 01 सोने की अंगूठी, 01 जोड़ी चांदी की पायल और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वे सभी सोनपुर में चार लूट व छिनतई और एक गृहभेदन की घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे । इनमें कई अपराधियों का आपराधिक रिकार्ड है। उनके खिलाफ सोनपुर और दरियापुर थाने में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सोनपुर थाने के चौसिया निवासी बिट्टू कुमार, बिहारी कुमार, विकास कुमार, नीरज कुमार, बजरंग चौक के रोहित कुमार, भरपुरा वर्मा का धीरज कुमार, शाहपुर का रवि कुमार उर्फ मेटल, भरपुरा बाजार का विशाल कुमार, दिघवारा थाने के मानपुर का अनोज कुमार और डेरनी थाने के दरवेशु राय से गहन पूछताछ के बाद छपरा जेल भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




