Chapra News: मढ़ौरा में बंद घर का ताला तोड़ लाखों के सामान की चोरी
Chapra News: मढ़ौरा के सलीमापुर गांव में चोरी की घटना में चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली। पीड़ित शैलेंद्र उपाध्याय ने पांच लोगों पर चोरी में संलिप्त होने का संदेह जताया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Chapra News: फोटो - 13 मढ़ौरा सलिमापुर में सोमवार की रात में हुई चोरी के बाद बिखरे पड़े सामान मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के गौरा थाना क्षेत्र के सलीमापुर गांव में बंद पड़े एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने कपड़े, जेवरात, नकद समेत करीब 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद गौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सलीमापुर निवासी शैलेंद्र उपाध्याय अपने घर में ताला बंद कर छपरा में रह रहे थे। इसी दौरान सोमवार की रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया।
चोरों का हमला
चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए और अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, कपड़े तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना शैलेंद्र उपाध्याय को दी। सूचना मिलते ही वे सलीमापुर पहुंचे और घर की स्थिति देखकर गौरा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित शैलेंद्र उपाध्याय ने इस मामले में गांव के नरेंद्र उपाध्याय, धीरेंद्र उपाध्याय सहित कुल पांच लोगों पर चोरी में संलिप्त होने का संदेह जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस की कार्रवाई
उन्होंने बताया कि पूर्व में भी आरोपितों द्वारा उनके खेत की फसल जबरन काट लेने की घटना की गई थी, जिससे पुराना विवाद चला आ रहा है। गौरा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


