दो बाइकों की आमने–सामने की टक्कर में पाँच युवक घायल

दो बाइकों की आमने–सामने की टक्कर में पाँच युवक घायल

संक्षेप:

पानापुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पाँच युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को छपरा रेफर किया गया। एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दरियापुर में एक युवती बैंक जाने के बाद लापता हो गई, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है।

Dec 08, 2025 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

पानापुर। सतजोड़ा-बंगराघाट पुल मार्ग पर चकिया गांव के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पाँच युवक घायल हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल चौसा गांव निवासी महावीर प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद तथा प्यारेपुर निवासी विश्वकर्मा कुमार को पुलिस ने सीएचसी पानापुर पहुंचाया। तीनों की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छपरा रेफर कर दिया गया। वहीं दो अन्य मामूली घायल युवकों का इलाज निजी चिकित्सकों के यहाँ चल रहा है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत इसुआपुर । थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी स्व० जोधी राउत के 52 वर्षीय पुत्र सवाली राउत की रविवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिजनों के अनुसार, सवाली राउत शनिवार की शाम इसुआपुर बाजार से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एसएच-90 पर अचितपुर नट टोली के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल को पहले इसुआपुर सीएचसी, फिर सदर अस्पताल छपरा और बाद में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई। सवाली मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और बेहद आर्थिक तंगी में करकटनुमा घर में रहते थे। उनके निधन से परिवार पर गहरा सदमा है। पत्नी चंद्रावती देवी, पुत्र मालिक राउत (18) और पुत्री मंतुरन कुमारी (16) रो-रोकर बेहाल थे। एसबीआई ग्राहक के छिने 85 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए अमनौर । अमनौर पुलिस ने 4 दिसंबर को एसबीआई ग्राहक एवं पहाड़पुर निवासी कृष्ण कुमार सिंह से छिने गए 85 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। बरामदगी कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुबराज गांव से की गई। पुलिस ने बताया कि अपराधी की पहचान कर ली गई है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद डीएसी नरेश पासवान के निर्देशन में एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिसमें अपर थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह, एएसआई हरेन्द्र सिंह समेत पुलिस बल के कई जवान शामिल थे। दरियापुर में बैंक गई युवती लापता, परिजन परेशान दरियापुर। प्रखंड के मगरपाल मुर्तुजा निवासी एक युवती बैंक जाने के लिए घर से निकली और वापस नहीं लौटी, जिससे परिवार के बीच दहशत और चिंता का माहौल है। परिजनों ने खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी बैंक में काम कराने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। उन्होंने आशंका जताई कि उसकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। बताया गया कि युवती का मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।