Chapra News: दाउदपुर के आनंद ने जेईई मेन में सफलता हासिल कर क्षेत्र का बढ़ाया मान
Chapra News: दाउदपुर के लेजुआर गांव के आनंद कुमार ने जेईई मेन परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है, जिससे उसे एनआईटी अगरतला में प्रवेश मिला है। ग्रामीण परिवेश में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद आनंद ने सिलीगुड़ी में उच्च शिक्षा हासिल की। उसकी दिवंगत दादी का सपना था कि वह परिवार और गांव का नाम रोशन करे।

Chapra News: दाउदपुर(मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव निवासी मनोज सिंह एवं कंचन देवी के पुत्र आनंद कुमार ने जेईई मेन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर एनआईटी अगरतला में प्रवेश का रास्ता साफ किया है। प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण परिवेश में हासिल करने के बाद आनंद ने उच्च शिक्षा सिलीगुड़ी में प्राप्त की। आनंद की सफलता में उनकी दिवंगत दादी मंजू देवी की प्रेरणा भी अहम रही। दादी का सपना था कि आनंद पढ़-लिखकर परिवार व गांव का नाम रोशन करें। आनंद ने उनकी इस इच्छा को पूरा कर दिखाया। उनके दादा नागनारायण सिंह होमगार्ड में सेवा दे चुके हैं। पिता मनोज सिंह सीमा सुरक्षा बल में सिलीगुड़ी में अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां कंचन देवी गृहिणी हैं।
बधाई देने वालों में शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह, हरिमोहन सिंह गुड्डू सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।


