Chapra News: आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Chapra News: बनियापुर के जहांगीरपुर में आकाशीय विजली गिरने के बाद हादसा की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जहांगीरपुर निवासी 50 वर्षीय अच्छेलाल साह के रूप में हुई है। वहीं, घायल 58...

Chapra News: बनियापुर के जहांगीरपुर में आकाशीय विजली गिरने के बाद हादसा बारिश से बचने के लिए दोनों चंवर में स्थित पेड़ के पास छाता लगाकर बैठ थे फ़ोटो--34 बनियापुर के जहांगीरपुर में आकाशीय विजली गिरने के बाद सोमवार को मृतक के घर के रोते बिलखते परिजन बनियापुर,एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में सोमवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जहांगीरपुर निवासी 50 वर्षीय अच्छेलाल साह के रूप में हुई है। वहीं, घायल 58 वर्षीय प्रभुनाथ भगत बताए जाते हैं। घटना के सम्बंध में परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर अच्छेलाल साह और प्रभुनाथ भगत मवेशियों को चराने के लिए गांव के समीप चंवर में गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों चंवर में स्थित एक कुएं के पास पेड़ के समीप छाता लगाकर बैठ गए। इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और दोनो गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल एंबुलेंस से बनियापुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अच्छेलाल साह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रभुनाथ भगत को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि अच्छेलाल साह घर पर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पुत्र जीउत साह अन्य प्रदेश में मजदूरी करता है। परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


