Hindi NewsBihar NewsChapra NewsLand Dispute Violence in Devaria Village Leaves Six Injured Investigation Ongoing
भूमि विवाद में मारपीट, छह लोग गंभीर रूप से घायल

भूमि विवाद में मारपीट, छह लोग गंभीर रूप से घायल

संक्षेप:

तरैया के देवरिया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा, तरैया में स्वास्थ्य शिविरों में 35 नए टीबी मरीज भी पाए गए हैं।

Nov 12, 2025 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

तरैया, संवाददाता। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चंदा देवी, जितेंद्र बैठा, मुना बैठा, भागमनी देवी, लवलीन बैठा एवं लक्ष्मी देवी (कितपुरा बंगरा, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र) शामिल हैं। सभी का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नदी में ट्रैक्टर गिरा, चालक बाल-बाल बचा तरैया, संवाददाता। थाना क्षेत्र के फेनहरा गांव स्थित डबरा नदी बांध सड़क पर बुधवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। ट्रैक्टर में फंसे चालक को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीणों ने बताया कि यह दुर्घटना सड़क धंसने के कारण हुई। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। तरैया विधानसभा चुनाव में 26 राउंड में होगी मतगणना तरैया, संवाददाता। तरैया विधानसभा क्षेत्र में कुल 354 मतदान केंद्र हैं। इनकी गिनती के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। सबसे पहले पानापुर प्रखंड के 108 मतदान केंद्रों की गिनती 8 राउंड में की जाएगी। इसके बाद इसुआपुर प्रखंड के 123 केंद्रों की गिनती 9 राउंड में होगी। अंत में तरैया प्रखंड के 123 केंद्रों की गिनती 9 राउंड में की जाएगी। कुल मिलाकर मतगणना 26 राउंड में पूरी होगी। प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को 14 नवंबर को परिणाम का बेसब्री से इंतजार रहेगा। रेफरल अस्पताल में कई मुख्य दवाएं नदारद तरैया, संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल में पिछले कई महीनों से कई मुख्य दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को गैस की दवा महीनों से नहीं मिल रही है, वहीं कफ सिरप पिछले कई वर्षों से अस्पताल में नहीं आया है। इससे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। इस संबंध में दवा वितरण कर्मी ने बताया कि जिले से आवश्यक दवाओं की मांग की गई है। दवाएं आते ही उनका वितरण शुरू कर दिया जाएगा। तरैया में स्वास्थ्य शिविर में मिले 35 टीबी मरीज तरैया, संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में 35 नए टीबी मरीज पाए गए हैं। सभी का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है। तरैया यक्ष्मा केंद्र के एसटीएलएस राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2024 में कुल 178 टीबी मरीजों का इलाज किया गया था, जबकि वर्ष 2025 (नवंबर तक) कुल 150 मरीज पाए गए हैं, जिनमें से 115 मरीज रेफरल अस्पताल में दर्ज किए गए हैं। सभी का इलाज जारी है। मारपीट कर जख्मी किया, दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज मकेर, सारण। थाना क्षेत्र के पीर मकेर गांव निवासी ललन राय (स्व. सुखारी राय के पुत्र) ने अपने पटीदार किशोर राय सहित दस लोगों पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 6 नवंबर की है, जब ललन राय अपने बंटवारे की जमीन पर एलबेस्टर रख रहे थे। उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।