
भूमि विवाद में मारपीट में पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल
तरैया के भलूआ शंकरडीह गांव में भूमि विवाद के चलते पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है, जहां एंटी रैबिज की कमी से पीड़ित परेशान हैं। साथ ही आलू के पौधों में झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे किसानों में चिंता है।
तरैया । थाना क्षेत्र के भलूआ शंकरडीह गांव में सोमवार की देर संध्या में भूमि विवाद में हुई मारपीट में पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गये हैं। घायलों में उमेश सिंह ,उनकी पत्नी रेनू देवी एवं पुतुल देवी शामिल हैं। उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रेफरल अस्पताल में एंटी रैबिज नहीं रहने से परेशानी तरैया। तरैया रेफरल अस्पताल में कई दिनों से एंटीरैबीज की सूई नहीं है। पीड़ित परेशान हैं। मुन्ना कुमार, सुरेंद्र सिंह , सुनीता देवी सहित कई पीड़ितो का कहना था कि हमलोग लगातार तीन दिनों से इंजेक्शन लेने के लिए आ रहे हैं पर सूई की उपलब्धता नहीं है।
इधर प्रबंधक ने शीघ्र इंजेक्शन उपलब्ध कराने की बात कही। तरैया में बीडीओ ने गरीबों के बीच वितरण किया कंबल तरैया। तरैया में स्थानीय बीडीओ विभु विवेक ने मंगलवार को गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। प्रखंड नाजिर राजू कुमार ने बताया कि अनुमंडल से एक सौ कंबल वितरण के लिए प्राप्त हुआ है। उक्त कंबल क्षेत्र को असहाय,विकलांग व्यक्तियों के बीच बांटा जाना है। आलू के फसल में झुलसा रोग होने से परेशानी फोटो- 10 तरैया भलुआ शंकरडीह गांव में झुलसा रोग से आलू के पीले पड़े पौधे तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न गांवों में ठंड के असर से आलू के पौधे में झुलसा रोग का प्रकोप हो गया है। पौधे के पत्ते पीले पीले होकर गलकर नष्ट हो रहे हैं। भलूआ शंकरडीह, जिमदाहा, सगुनी, राजवाड़ा,चंचलिया, हसनपुर बनिया,सरेया रत्नाकर,रसीदपुर,रामपुर महेश, गवांद्री ,लौवा सहित दर्जनों गांवों में आलू के फसल में उक्त रोग का प्रकोप बढ़ गया है। किसान ललन साह, रामबाबू सिंह ,दिलीप सिंह,तेज नारायण सिंह ने बताया कि जब आलू के पौधे गलकर नष्ट हो जायेंगे तो आलू नहीं हो पायेगा। प्रभारी कृषि पदाधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि उक्त पौधे पर फंगस हो गया है जिस पर दवा का छिड़काव करना जरूरी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




