Hindi NewsBihar NewsChapra NewsLaborer Dies from Electric Shock in Bhalui Village Madhoura
करंट लगने से मजदूर की मौत

करंट लगने से मजदूर की मौत

संक्षेप:

मढौरा थाना क्षेत्र के भलुई गांव में एक मजदूर मोहम्मद शमशाद की करंट लगने से मौत हो गई। वह पेंटर का काम करता था और चापाकल पर हाथ धोने गया था, तभी करंट लग गया। गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया...

Sep 01, 2025 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

छपरा हमारे संवाददाताl जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के भलुई गांव के रहने वाले मजदूर की मौत करंट लगने से हो गई। मृतक मोहम्मद शमशाद बताया जाता है। वह पेंटर का काम करता है। इसी दौरान चापाकल पर हाथ धोने के लिए गया था, तभी करंट के चपेट में आ गया। गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया जहां अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।