
दादी के अपहरण के खिलाफ प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट के समक्ष दिया धरना
संक्षेप: फोटो:15 दादी के अपहरण के खिलाफ मंगलवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर धरना देते भारतीय लोक चेतना पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुशवाहा
छपरा, एक संवाददाता। चुनावी माहौल में छपरा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय लोक चेतना पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुशवाहा ने अपने दादी 80 वर्षीय कमला देवी के अपहरण के खिलाफ मंगलवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया। प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि शिकायत के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। यह घटना शहर के नेहरू चौक स्थित उनके आवास के सामने घटित हुई बताई जा रही है। राजेश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उनकी दादी का अपहरण संपत्ति विवाद को लेकर उनके ही किराएदार अमित कुमार, उसकी पत्नी पूजा देवी, उसके भाई शत्रुघ्न और मुन्ना ने किया है।

पत्र में जिक्र किया गया है कि किराएदार की नज़र दादी की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति पर थी। अपहरण से पूर्व आरोपी द्वारा बार-बार धमकियां भी दी जा रही थीं। प्रत्याशी के अनुसार दादी कमला देवी ने इस संदर्भ में फरवरी 2024 और सितंबर 2024 में एसपी सारण और संबंधित थानेदार से लिखित शिकायत भी की थी, लेकिन आज तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। घटना 3 नवंबर की दोपहर लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है। जब कमला देवी को जबरन उनके घर के सामने से उठा लिया गया। इस बाबत जानकारी मिलते ही प्रत्याशी कुशवाहा ने एसपी सारण, डीएम सारण और निर्वाचन आयोग को तत्काल आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। लेकिन 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी थाना स्तर से न तो प्राथमिकी दर्ज की गई और न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित के फर्द बयान पर चार महिला समेत पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव स्थित नंदलाल सिंह के टोला में सोमवार को एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। जख्मी युवक राजकुमार सिंह के फर्द बयान के आधार पर गांव के ही चार महिलाओं समेत पांच व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। शेष फरार आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी शीघ्र ही कानून के शिकंजे में होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




