जेपीयू सेमेस्टर-4 परीक्षा का औचक निरीक्षण, केंद्रों पर मचा हड़कंप
जेपीयू सेमेस्टर-4 परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक आगमन से केंद्रों पर हड़कंप मच गया। उन्होंने परीक्षा संचालन की स्थिति का जायजा लिया और कदाचारमुक्त परीक्षा की अपील की। परीक्षा नियंत्रक ने सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न होने पर संतोष व्यक्त किया।

जेपीयू सेमेस्टर-4 परीक्षा का औचक निरीक्षण, केंद्रों पर मचा हड़कंप परीक्षा नियंत्रक ने केंद्राधीक्षकों को दिए जरूरी निर्देश, कदाचारमुक्त परीक्षा पर जताया संतोष छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में चल रही स्नातक सत्र 2023-27 के सेमेस्टर-4 की परीक्षा के दौरान गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से परीक्षा केंद्रों पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
परीक्षा नियंत्रक ने शहर के राजेंद्र कॉलेज, जेपीएम कॉलेज, रामजयपाल कॉलेज और गंगा सिंह कॉलेज परीक्षा केंद्र का क्रमवार निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर बैठने की व्यवस्था, वीक्षण कार्य व परीक्षा संचालन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
परीक्षार्थियों से बातचीत
निरीक्षण के दौरान डॉ. मिश्रा ने परीक्षार्थियों से भी बातचीत की और उन्हें पूरी ईमानदारी व अनुशासन के साथ परीक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
शांतिपूर्ण परीक्षा का संतोष
परीक्षा नियंत्रक ने सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा की निगरानी लगातार जारी रहेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Jitendra Kumar Pandeyशॉर्ट बायो: जितेंद्र कुमार पांडेय पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के छपरा जिला ब्यूरो टीम से जुड़कर शिक्षा, कृषि बीट में रिपोर्टिंग करते हैं। नियमित तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
जितेंद्र ने सारण जिले के दाउदपुर से 2008 में रिपोर्टिंग की शुरुआत की। 2015 में छपरा जिला मुख्यालय में हिन्दुस्तान की ब्यूरो टीम का हिस्सा बने। प्रिंट के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
कॅरियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अपने कॅरियर की शुरुआत 2008 में हिन्दुस्तान अखबार से की। यहां प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में जिला मुख्यालय में प्रिंट और डिजिटल में कदम रखा।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएमसी मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं। राष्ट्रीय स्तर की चार पांच खबरें एक्सक्लूसिव के तौर पर ब्रेक किया। इसके बाद राष्ट्रीय चैनलों ने भी उस खबर को उठाया।
विशेषज्ञता
खबरों में तथ्य उद्भेदन
एक्सक्लूसिव, शिक्षा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


