Chapra News: कठिन परिस्थितियों में साहस बनाए रखना जन्माष्टमी की सीख

हिन्दुस्तान, छपरा
share

Chapra News: ग्लैक्सी स्कूल और श्रीली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया गया। बच्चों ने कृष्ण, राधा और अन्य पात्रों की वेशभूषा में भाग लिया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएँ आयोजित कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और श्रीकृष्ण के आदर्शों से छात्रों को परिचित करना था।

Chapra News: कठिन परिस्थितियों में साहस बनाए रखना जन्माष्टमी की सीख

Chapra News: फोटो- 16-ग्लैक्सी स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव में शामिल बच्चे छपरा। ग्लैक्सी स्कूल में गुरुवार को जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं शिक्षाओं से परिचित कराने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, प्रतिभा व सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम को विद्यालय की सचिव संगीता सिंह के प्रेरणादायक संबोधन ने विशेष रूप से सार्थक बनाया। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली महत्वपूर्ण सीखों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें कठिन परिस्थितियों में साहस बनाए रखना, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना, सत्य का साथ देना, विनम्र रहना, विवेकपूर्ण निर्णय लेना और सदैव सही मार्ग पर चलना सीखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को इन आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर जिम्मेदार व संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी व कक्षा एक के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक वेशभूषा में फैंसी ड्रेस प्रतियागिता में भाग लिया। कक्षा दो से चार तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मटकी सज्जा प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित की। कक्षा पांचवीं से दसवी तक के विद्यार्थियों ने झूला, पालना निर्माण, पोस्टर मेकिंग, रैपिड फायर, क्विज में भाग लिया। इसके अतिरिक्त सभी कक्षाओं में वर्गकक्ष सज्जा व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सम्पूर्ण कार्यक्रम भक्ति, आनंद, रचनात्मकता व सीखने की भावना से परिपूर्ण रहा। सारे शिक्षकों के सफल प्रयास व विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने जन्माष्टमी उत्सव को यादगार एवं प्रेरणादायक बना दिया। मौके पर संगीता सिंह, शशांक शेखर मौजूद थे।

घोष कॉलोनी में जन्माष्टमी उत्सव

जन्माष्टमी पर कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चे बने आकर्षण का केंद्र फोटो- 17 -घोष कॉलोनी, साढ़ा स्थित श्रीली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कृष्ण के रूप में बच्चे छपरा। घोष कॉलोनी, साढ़ा स्थित श्रीली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बच्चों ने कृष्ण, राधा, बलराम, सुदामा, यशोदा मैया और नंद बाबा समेत विभिन्न पात्रों की वेशभूषा में सजकर उत्सव को खास बना दिया। विष्णु प्रिया ने आकर्षक वेशभूषा में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका ध्यान खींचा। बच्चों की मासूम अदाओं और शानदार प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर में उत्सव का रंग भर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और श्रीकृष्ण के जीवन-मूल्यों से परिचित कराया गया।

रामाधार सिंह बीएड कॉलेज में जन्माष्टमी कार्यक्रम

रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 27 रामाधार सिंह बीएड कॉलेज, एकमा में गुरुवार को जन्माष्टमी पर मटका फोड़ कार्यक्रम में शामिल शिक्षक व प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं एकमा। रामाधार सिंह बीएड कॉलेज, एकमा में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के सचिव ई. जयप्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी जैसे आयोजनों के माध्यम से प्रशिक्षुओं को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर की गई। प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय मिश्रा, शिक्षकगण व प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षुओं ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप पर आधारित मटका फोड़ कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके साथ ही आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। प्रशिक्षुओं ने ‘नंद के घर आनंद भयो’ और ‘जय कन्हैया लाल की’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में शिक्षकगण के साथ प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦श्रीकृष्ण जन्माष्टमी किस स्कूल में मनाई गई?−
जन्माष्टमी ग्लैक्सी स्कूल और श्रीली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मनाई गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: कठिन परिस्थितियों में साहस बनाए रखना जन्माष्टमी की सीख