
रोजगार मेले में 70 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए हुआ चयन
परसा प्रखंड के केवाईपी सेंटर में शनिवार को रोजगार मेला आयोजित हुआ, जिसमें राजस्थान की कंपनी सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड ने 70 अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले में सैकड़ों युवक-युवतियों ने भाग लिया और अपने डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कराया। जिला नियोजन पदाधिकारी पिंकी कुमारी ने युवक-युवतियों को योजनाओं की जानकारी दी।
परसा प्रखंड परिसर में संचालित केवाईपी सेंटर पर लगा रोजगार मेला परसा,एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में संचालित केवाईपी सेंटर पर शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में आई राजस्थान की कंपनी सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने 70 अभ्यर्थियों का चयन किया।रोजगार मेले में परसा प्रखंड के अलावा मकेर, मशरक, तरैया, अमनौर, दरियापुर सहित कई प्रखंडों से सैकड़ों युवक-युवती इस रोजगार मेले में पहुंच अपनी योग्यता से संबंधित डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कराया। केवाईपी सेंटर कोऑर्डिनेटर मुन्ना कुमार तिवारी के नेतृत्व में शिक्षक प्रिंस कुमार सिंह,एंजल कुमारी सहित कई ने सहयोग किया। श्रम संसाधन विभाग द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी पिंकी कुमारी व जिला स्किल मैनेजर भारत भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
उद्घाटन के बाद युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए नियोजन अवर प्रादेशिक छपरा की नोडल अधिकारी पिंकी कुमारी ने श्रम संसाधन विभाग द्वारा युवक युवतियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ निश्चित तौर पर उठाने के लिए युवक-युवतियों को प्रेरित किया। वहीं डिस्ट्रीक्ट स्किल मैनेजर भरत भूषण ने सरकार द्वारा युवक-युवतियों को केवाईपी सेंटर पर स्किल डेवलपमेंट के लिए चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित होने को कहा।केवाईपी कोऑर्डिनेटर मुन्ना कुमार तिवारी ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग द्वारा स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में ग्रोथ एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा यह जॉब मेला का आयोजन किया गया है। 52 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में समकालीन अभियान चलाकर अलग-अलग थाने की पुलिस ने विभिन्न मामले में 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शराब कारोबारी से लेकर फरार वारंटी हत्या के प्रयास का भी अभियुक्त शामिल है। वहीं शराब भट्टी भी ध्वस्त की गई है। जिले में अपराध नियंत्रण व यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 67 वाहनों से 1,06,500 रुपये जुर्माना राशि वसूली गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




