नियोजन कैम्प 26 अगस्त को लगेगा

नियोजन कैम्प 26 अगस्त को लगेगा

संक्षेप:

छपरा में 26 अगस्त को गड़खा प्रखंड परिसर में नियोजन कैम्प का आयोजन होगा। इसमें 50 ऑपरेटर और हेल्पर पदों के लिए चयन होगा। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, और आईटीआई आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होनी...

Aug 19, 2025 10:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

छपरा। अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा गड़खा प्रखंड परिसर में 26 अगस्त को पूर्वाहन 11:00 से नियोजन कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस नियोजन कैम्प में ऑपरेटर और हेल्पर के के रिक्त 50 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। शैक्षणिक योग्यता 10 वीं 12 वी, आइटीआइ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होना आवश्यक होगा। वेतन 17242 से 20000 रुपए के बीच होगी। जॉब लोकेशन नोएडा होगा। नियोजन कैम्प में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन हो। कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाईन निबंधन के लिये संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपना नियोजनालय निबंधन इस पोर्टल पर आवश्यक रूप से करा लेंगे। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाइन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी।