धार्मिक स्थल पर प्रतिमा खंडित कर आभूषण चोरी

Dec 14, 2025 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार चोरी कर ली और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना सिर्फ चोरी के उद्देश्य से की गई है। रविवार सुबह जब ग्रा

 धार्मिक स्थल पर प्रतिमा खंडित कर आभूषण चोरी

चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार 2 - रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के अजमेर में मां दुर्गा के चोरी गए आभूषण के क्षतिग्रस्त शीशे छपरा, हमारे संवाददाता। शहर से सटे रिविलगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 21, अजमेर गंज स्थित धार्मिक स्थल के परिसर में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने प्रतिमा को खंडित कर उस पर सजे आभूषणों की चोरी कर ली और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना सिर्फ चोरी के उद्देश्य से की गई है। रविवार सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो प्रतिमा को खंडित अवस्था में देखकर स्तब्ध रह गए।

तोड़फोड़ और चोरी की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रिविलगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीओ नितेश कुमार, एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह और रिविलगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। इस संबंध में सीनियर एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए इसी गांव के रहने वाले शंकर सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का उद्देश्य पूरी तरह चोरी करना था। पुलिस के अनुसार प्रतिमा से नथिया सहित अन्य आभूषण चुराए गए थे। एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित बटुकेश्वर नाथ मंदिर से अष्टधातु के नाग देवता की चोरी के मामले में भी इसी आरोपी की संलिप्तता सामने आई थी, जिसे पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। इस घटना की जांच में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया है, जो सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि जहां चोरी हुई वह प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां अजमेर गंज समेत आसपास के कई गांवों के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। वर्ष 2021 में भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई थी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र रही है। इस घटना से श्रद्धालुओं में गहरी नाराजगी और चिंता व्याप्त है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।