मढ़ौरा के आभूषण दुकान में सेंधमारी, लाखों की चोरी
मढ़ौरा के गौरा बाजार में एक आभूषण दुकान में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने तुलसी ज्वेलर्स से लाखों रुपये के जेवरात और 25 हजार रुपये नकद चुरा लिए। दुकानदार ने जब दुकान खोली तो देखा कि पिछली दीवार टूटी हुई थी और सामान बिखरा हुआ था। स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जेवरात और नकदी भी ले भागे चोर फोटो- 8 मढ़ौरा के गौरा बाजार स्थित आभूषण दुकान में हुई चोरी को दिखाता दुकानदार मढ़ौरा, एक संवाददाता। स्थानीय गौरा बाजार में सोमवार की रात चोरों ने एक आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, तुलसी ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर चोर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब दुकानदार जगलाल साह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई है और दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। इतना ही नही दुकान की आलमारी का ताला टूटा हुआ था।
घटना को देखकर उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। दुकानदार के अनुसार, चोर लगभग तीन किलो चांदी के जेवर, करीब 30 ग्राम सोना और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत और व्यापारियों में चिंता का माहौल है। सूचना मिलते ही गौरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित सुराग जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (मढ़ौरा से सच्चिदानंद ओझा की रिपोर्ट)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


