जेपी विवि: स्नातक तृतीय खंड (विशेष) परीक्षा में छूटे हुए पांचवें पेपर की दोबारा परीक्षा 26 को

Feb 05, 2026 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक तृतीय खंड (विशेष) परीक्षा-2025 के छात्रों के लिए 26 फरवरी को पांचवे पेपर की पुनर्परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। यह निर्णय उन छात्रों के लिए है जो 17 और 19 जनवरी को परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। परीक्षा केंद्र जेपीयू कैंपस, छपरा में होगा।

जेपी विवि: स्नातक तृतीय खंड (विशेष) परीक्षा में छूटे हुए पांचवें पेपर की दोबारा परीक्षा 26 को

कुलपति के निर्देश पर लिया गया छात्रहित का फैसला छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक तृतीय खंड (विशेष) परीक्षा-2025 के सैकड़ों छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पांचवें पेपर की पुनर्परीक्षा 26 फरवरी को कराने का निर्णय लिया है। कई परीक्षार्थियों के 17 और 19 जनवरी को आयोजित पांचवें पेपर में अपरिहार्य कारणों से शामिल न हो पाने की सूचना के बाद विश्वविद्यालय ने छात्र हित में यह कदम उठाया है।परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, कुलपति के विशेष निर्देश पर सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो निर्धारित तारीखों पर उपस्थित नहीं हो सके थे।

दोनों ग्रुप की परीक्षा के लिए मल्टीपरपज़ एग्जामिनेशन हॉल, जेपीयू कैंपस, छपरा को केंद्र बनाया गया है। पहली पाली सुबह 09:30 से 12:30 बजे जबकि दूसरी पाली दोपहर 01:30 से 04:30 बजे तक चलेगी।परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पकड़े जाने पर मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा और वापस नहीं किया जाएगा। सामूहिक नकल या वॉकआउट की स्थिति में परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं की जाएगी। दो समूहों में आयोजित होगी परीक्षा पांचवे पेपर को दो समूहों में बांटा गया है- ग्रुप-ए में अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, उर्दू, गणित, ग्रामीण अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृत, हिन्दी, दर्शन, संगीत और भोजपुरी जैसे विषय शामिल हैं। ग्रुप-बी में राजनीति विज्ञान, प्राणिविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान, वाणिज्य, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, भूगोल आदि विषय रखे गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।