पीजी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी
जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2025 के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 मई 2026 कर दी है। स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 20 से 30 मई 2026 तक चलेगी। सभी छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरकर शुल्क जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (2025-27) परीक्षा-2025 के परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 निर्धारित थी, लेकिन छात्र-छात्राओं की मांग और छात्रहित को देखते हुए कुलपति की स्वीकृति के बाद इसे बढ़ाकर अब 25 मई 2026 कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी दिशा-निर्देश पूर्व में जारी पत्रांक के अनुसार ही लागू रहेंगे।
पीजी सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू
छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर (2024-26) परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने और शुल्क जमा करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं 20 मई से 30 मई 2026 तक अपने संबंधित विभाग या कॉलेज में परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे, जबकि कॉलेजों द्वारा विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में फॉर्म 2 जून तक जमा किए जाएंगे। सैद्धांतिक विषयों के लिए परीक्षा शुल्क 700 रुपये तथा प्रायोगिक विषयों के लिए 900 रुपये निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश दिया है कि छात्र ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें तथा आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ सत्यापित प्रति विभाग या कॉलेज में जमा करें।
ई-शिक्षा कोष में आंकड़ा अपलोड नहीं करने वाले स्कूलों से मांगा स्पष्टीकरण
एकमा। प्रखंड संसाधन केंद्र एकमा ने ई-शिक्षा कोष एप्लीकेशन पर आयरन फोलिक एसिड गोली वितरण से संबंधित मासिक आंकड़ा अपलोड नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। बीआरसी समन्वयक मनीष कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर 24 घंटे के भीतर लंबित आंकड़ा अपलोड करने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि बार-बार बैठक और व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना देने के बावजूद कई विद्यालयों द्वारा अब तक आंकड़ा प्रविष्टि नहीं की गई है, जो कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। निर्देश का पालन नहीं होने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों को प्रतिवेदन भेजने की चेतावनी दी गई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


