नेक कार्य में आगे आने की सभी पर जिम्मेदारी : नड्डा

नेक कार्य में आगे आने की सभी पर जिम्मेदारी : नड्डा

संक्षेप:

मस्तीचक में 1000 बेड के नए सामुदायिक अस्पताल के शिलान्यास के लिए कलश स्थापना को पहुंचे केन्द्रीय मंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल 17 -...

Sep 13, 2025 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

दरियापुर/परसा। नेक कार्य में आगे आने की सभी पर जिम्मेदारी है। ग्रामीण क्षेत्र में भी बेहतर सामाजिक कार्य हो रहे हैं। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल इसका उदाहरण है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सारण के मस्तीचक में शनिवार को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के प्रस्तावित 1000 बेड के नए सामुदायिक अस्पताल के भूमिपूजन के लिए आयोजित कलश स्थापना समारोह में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। मीडिया और परिसर में मौजूद लोगों के बीच अपने अति संक्षिप्त संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि यहां एक हजार बेड का नया अस्पताल बन रहा है। हमारी शुभकामना है कि यह अस्पताल और आगे बढ़े।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसे कार्यों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए तभी जिले व देश का तेजी से विकास होगा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर मीडियाकर्मियों के राजनीतिक सवाल पर कोई भी टिप्पणी किये बगैर नड्डा चल पड़े। इसके पूर्व जेपी नड्डा ने गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा की प्रतिमा के समक्ष स्थित उनकी चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। इस बीच शंख, घण्टों की ध्वनि और गायत्री मंत्रोच्चार से परिसर गूंजता रहा। इस क्रम में उन्होंने 1000 हजार बेड के बनने वाले सामुदायिक अस्पताल का आगामी 20 सितंबर को होने वाले भूमिपूजन सह शिलान्यास के लिए कलश स्थापना की। उन्होंने अस्पताल के ओपीडी, ओडी,वेटिंग हॉल आदि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के ट्रस्टी हेड मृत्युंजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी जेपी नड्डा को अस्पताल से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आचार्य श्रीराम शर्मा के शिष्य रमेशचंद्र शुक्ला ने इस अस्पताल की स्थापना की थी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल,डॉ राजवर्धन आजाद मौजूद थे। जन्मजात नि:शक्त बच्चों को नड्डा ने दिया मेडिकल किट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अस्पताल में भर्ती दो जन्मजात नि: शक्त बच्चों को मेडिकल किट दिया।इन बच्चों को जन्मजात मोतियाबिंद की बीमारी थी। अस्पताल में इनका ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उनके लिए मेडिकल किट की व्यस्था की गई थी। मेडिकल किट बीजेपी अध्यक्ष से पाकर दोनों नि:शक्त बच्चों के परिजन काफी खुश हुए। जेपी नड्डा ने नि:शक्त बच्चों के परिजनों से जानकारी ली और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह,रामानंद सिंह,जितेंद्र कुमार उर्फ भूलनजी,सुमंत बाबा,अस्पताल के वरीय प्रबंधक अमित सिंह,विकास सिंह,संतोष शर्मा आदि मौजूद थे। 1000 हजार बेड वाले नए अस्पताल में होगी निःशुल्क सर्जरी 1000 बेड के बनने वाले नये अखंड ज्योति सामुदायिक अस्पताल में नेत्र रोगियों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। इस अस्पताल की प्रतिवर्ष 3,00,000 नेत्र रोगियों की निःशुल्क नेत्र सर्जरी करने की क्षमता होगी। यह अस्पताल अखंड ज्योति के विजन 2030 का एक प्रमुख आधारस्तंभ है। इसके अंतर्गत केवल बिहार राज्य में 5,00,000 वार्षिक नेत्र सर्जरी करने की क्षमता विकसित की जाएगी।इसके साथ ही मस्तिचक विश्व का सबसे बड़ा आई केयर इकोसिस्टम बन जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दिया हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह -फोटो परसा/दरियापुर,एक संवाददाता। परसा के मस्तिचक स्थित अखंड ज्योति आंख अस्पताल भ्रमण करने आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा,उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का स्वागत जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह और भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने सयुंक्त रूप से किया। इस दौरान उन्हें शॉल देकर और बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह और मिठाई खिलाकर अभिनन्दन किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह स्वास्थ्य मंत्री से बाबा हरिहरनाथ मंदिर आने का निमंत्रण भी दिया। इस दौरान डीआईजी नीलेश कुमार,डीएम अमन समीर,एसएसपी डॉ कुमार आशीष,ग्रामीण एसपी संजय कुमार,डॉ मुन्ना सिंह,संघ प्रचारक मोहन जी, मंडल अध्यक्ष भूलन जी,युवा मोर्चा सुमंत बाबा,डॉ अजीत पौदार,संतोष शर्मा,जीतेन्द्र गिरी,अमित सिंह ,अनिल सक्सेना,सुरेंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।