Chapra News: समाज और परिवार के लिए धरोहर होते हैं वृद्धजन : प्रीति चौधरी
Chapra News: दिघवारा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें वृद्धजनों को सम्मानित किया गया और उनके अधिकारों व स्वास्थ्य के विषय में जानकारी दी गई। केंद्र प्रबंधक प्रीति चौधरी ने बुजुर्गों के सम्मान पर जोर दिया। कार्यक्रम में पौधरोपण किया गया और नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया।

Chapra News: दिघवारा, निसं। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को सोनपुर अनुमंडल के बुनियाद केंद्र दिघवारा में कार्यक्रम आयोजित कर दर्जनों वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें वृद्धजनों के अधिकार, कर्तव्य तथा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
बुजुर्गों का सम्मान
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र प्रबंधक प्रीति चौधरी, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रूबी और डॉ. रूमी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता करते हुए केंद्र प्रबंधक प्रीति चौधरी ने कहा कि वृद्धजन समाज और परिवार की धरोहर होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को बुजुर्गों का सम्मान करने के साथ उनकी देखभाल और सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि बुढ़ापा जीवन की ऐसी अवस्था है, जब बुजुर्गों को परिवार के सदस्यों के सहयोग और साथ की सबसे अधिक आवश्यकता होती है।
पर्यावरण संरक्षण
कार्यक्रम में प्रशांत कुमार, सरिता कुमारी, राम लक्ष्मण ठाकुर, रामनरेश भगत, राजेश्वर पासवान, दशरथ राय, अख्तरी बेगम, मिंती देवी, परमानंद सिंह, गीता देवी और श्याम किशोर राम समेत दर्जनों वृद्धजन मौजूद थे। इस अवसर पर परिसर में पौधरोपण किया गया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण में सहयोग करने की अपील की गई।
नशामुक्ति का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में केंद्र कर्मियों ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया और स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया। स्कूलों में आज गूंजेगा अहिंसा और शांति का संदेश एकमा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को एकमा प्रखंड के सभी विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से जारी निर्देश के बाद विद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान विद्यार्थियों को गांधीजी के जीवन, विचारों और सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों से परिचित कराया जाएगा। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में सभी विद्यालयों में गांधी जयंती और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को अहिंसा, शांति, आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। शिक्षकों द्वारा बच्चों को हिंसा से दूर रहकर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

