मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर : डॉ महाचन्द्र
मढ़ौरा में आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। जी-20 की सफल अध्यक्षता और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसे प्रयासों से भारत ने वैश्विक पहचान स्थापित की है। उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभ और विकास की उपलब्धियों पर भी चर्चा की।

फोटो - 9 मढ़ौरा में शुक्रवार को आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में बोलते राज्य सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह मढ़ौरा। एक संवाददाता केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत मढ़ौरा में आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बिहार राज्य सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
भारत की पहचान
उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर चुका है और वैश्विक मंचों पर उसकी प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। डॉ सिंह ने कहा कि जी-20 की सफल अध्यक्षता, आत्मनिर्भर भारत अभियान और आर्थिक विकास की गति ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
सरकारी योजनाएँ
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि देश के 81 करोड़ लोगों को हर माह मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।
डिजिटल पहचान
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिये के सीधे लाभार्थियों तक पहुंचे। डिजिटल भुगतान, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में भारत ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन सुनीता देवी, गामा सिंह,अम्बिका मांझी,शम्भू सिंह, धनंजय शर्मा,अनिल सिंह, पप्पू सिंह,भानु सिंह,तेजनारायण सिंह,रामबाबू सिंह,अनिल ठाकुर ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये जबकि धेनुकी निवासी रामबाबू कुमार ने मढ़ौरा के चौपट नलजल व्यवस्था की शिकायत की और उसके निदान की मांग उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बिका मांझी ने की और संचालन राकेश उजाला ने किया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


