सारण में संस्थागत प्रसव में 13 प्रतिशत की बढोतरी
छपरा में सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई है। प्रसव पूर्व जांच कराने वाली महिलाओं की संख्या में भी लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 24 घंटे में पुलिस ने 103 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

छपरा, हमारे संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव के प्रति महिलाओं का भरोसा बढ़ा है, जिसके कारण जिले में संस्थागत प्रसव में 13 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) कराने वाली महिलाओं की संख्या में भी लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव
सिविल सर्जन डॉ राजकुमार ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 2019-20 के अनुसार सारण जिले में 73 प्रतिशत प्रसव अब स्वास्थ्य संस्थानों में हो रहे हैं, जबकि वर्ष 2015-16 में यह आंकड़ा 62 प्रतिशत था। यानी संस्थागत प्रसव में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे मातृ मृत्यु दर कम करने में मदद मिली है। विश्व स्तर पर सतत विकास लक्ष्य के तहत मातृ मृत्यु अनुपात को 70 प्रति एक लाख जीवित जन्म से नीचे लाने का लक्ष्य रखा गया है। भारत में मातृ मृत्यु दर वर्ष 2014-16 के 130 से घटकर 2020-22 में 88 हो गई है। बिहार में भी यह आंकड़ा 118 से घटकर 91 प्रति एक लाख जीवित जन्म पर पहुंच गया है।
एएनसी जांच और हाई-रिस्क गर्भावस्था
सदर अस्पताल की पूर्व स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीला सिंह ने बताया कि नियमित एएनसी जांच और संस्थागत प्रसव से हाई-रिस्क गर्भावस्था की पहचान समय पर हो रही है, जिससे जटिल मामलों को संभालना आसान हुआ है।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
-- अभियान में 103 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त छपरा हमारे संवाददाता l विगत 24 घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 103 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । साथ ही 66 वारंट एवं 6 कुर्की का निष्पादन भी किया गया। सीनियर एसपी विनीत कुमार ने बताया कि चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों, अपराधियों तथा शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था। गिरफ्तार अभियुक्तों में वारंट के 24, शराब सेवन के 10, शराब कारोबार के 18, हत्या के प्रयास के 32, दहेज अधिनियम के 2, डकैती के 1, खनन अधिनियम के 1, चोरी के 4, आर्म्स एक्ट के 1, पुलिस पर हमला मामले के 1, एससी-एसटी एक्ट के 1, अपहरण के 3, पॉक्सो एक्ट के 2 तथा अन्य मामलों के 3 अभियुक्त शामिल हैं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


