अधूरा पुल बना परेशानी का कारण

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

रामकोला गांव में अधूरा पुल कई महीनों से निर्माणाधीन है, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा है। बाइक सवार अक्सर फिसलकर खदरा नदी में गिर रहे हैं, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जल्दी पुल निर्माण पूरा करने की मांग की है।

  अधूरा पुल बना परेशानी का कारण

फोटो- 1 तरैया रामकोला गांव स्थित अपूर्ण निर्माण पुलिया तरैया, एक संवाददाता। तरैया से शीतलपट्टी जाने वाली सड़क पर रामकोला गांव स्थित अधूरा पुल लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। पुल निर्माण कई महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे आवागमन बाधित है। आए दिन बाइक सवार फिसलकर खदरा नदी में गिर रहे हैं, जिसमें कई लोग घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पुल बंद होने से एंबुलेंस को करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे मरीजों की हालत गंभीर हो जाती है। मुखिया सुशील कुमार सिंह, वार्ड संघ प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार और पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह ने जल्द पुल निर्माण पूरा कराने की मांग की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।