Chapra News: खैरा के रामपुर में आदर्श विद्यालय का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: रामपुर कला में 'सरस्वती विद्या निकेतन' आदर्श विद्यालय का शुभारंभ हुआ। विधायक जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Chapra News: खैरा के रामपुर में  आदर्श विद्यालय का शुभारंभ

Chapra News: नगरा। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर कला स्थित राणा प्रताप हाई स्कूल परिसर में रविवार को 'सरस्वती विद्या निकेतन' आदर्श विद्यालय का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। ऐसे विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुभव कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विष्णु कुमार,मुखिया ललित प्रसाद यादव उर्फ लाली राय,अनिल सिंह,विजेंद्र कुमार विजय,शैलेश साह ,शैलेश सिंह ,सहित विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक, जनप्रतिनिधि तथा प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

शिक्षकों को सम्मानित करना

नगरा। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक जितेंद्र राय ने शिक्षकों को सम्मानित किया। अंगवस्त्र देकर उनके योगदान की सराहना की। विधायक ने कहा कि शिक्षक समाज की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उनके मार्गदर्शन से ही बेहतर समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं तथा स्वस्थ और शिक्षित समाज ही विकास की वास्तविक पहचान है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को भी नजरअंदाज नहीं करने की अपील की। इस अवसर पर सुनील सिंह,विजेंद्र कुमार,विजय अंबिका राय, मुन्ना कुमार यादव, मनोज कुमार चौधरी,महेंद्र प्रसाद सुमन, संतोष कुमार,महेंद्र प्रताप सुमन, प्रदीप कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

FAQs

सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालय का शुभारंभ कब हुआ?
सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालय का शुभारंभ रविवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsChapra NewsChapra News: खैरा के रामपुर में आदर्श विद्यालय का शुभारंभ