Chapra News: संत रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को अपनाये समाज

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: संत रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तत्वावधान में श्रीगुरु संत रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प...

Chapra News: संत रविदास जी के  सामाजिक समरसता के संदेश को अपनाये समाज

Chapra News: संत रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ फोटो- 15 संत रविदास जयंती के मौके पर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर से निकली रैली में शामिल एसडीओ निधि राज व अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी रंजय कुमार के साथ जीविका दीदियां मढ़ौरा, एक संवाददाता।

शुभारंभ कार्यक्रम

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तत्वावधान में श्रीगुरु संत रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ मढ़ौरा अनुमंडल कार्यालय परिसर से किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी निधि राज एवं अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा अनुमंडल कार्यालय परिसर से शुरू होकर अंबेडकर पार्क तक पहुंची। इसके बाद यह यात्रा वापस अनुमंडल परिसर में आकर संपन्न हुई। यात्रा में स्थानीय विकास मित्रों के साथ बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस अभियान के तहत प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी कलश यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक समरसता, समानता और जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

कलश यात्रा का आयोजन

बनकेरवा में संत रविदास की जयंती पर निकाली गई कलश यात्रा फोटो- 11 - परसा के बनकेरवा में संत रविदास जी की जयंती में कलशयात्रा के उपरांत संबोधित करते स्थानीय मुखिया सुनील कुमार राम परसा, एक संवाददाता। प्रखंड के बनकेरवा गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महिलाएं सिर पर कलश लेकर जयकारे लगाते हुए गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरीं।इस दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक संदेशों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में संत रविदास जी की तस्वीर और बैनर लेकर चल रहे थे। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। स्थानीय मुखिया सुनील कुमार राम, विकास मित्र राजेश कुमार, संतोष शर्मा,मुन्ना साह,धर्मनाथ राय,मुकेश राम,राकेश राम, ओमप्रकाश दास, ध्रुवपती देवी,चन्द्रावती देवी,सविता देवी, माला देवी सहित कई ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया था। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

समरसता संकल्प अभियान

नगरा में समरसता संकल्प अभियान का हुआ आयोजन नगरा। श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर नगरा प्रखंड क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान सह कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्रखंड मुख्यालय परिसर से पंचायतों के लिए एक वाहन को रवाना किया गया। अभियान के माध्यम से प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के महादलित बस्ती में लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत 18 से 20 अगस्त तक कलश यात्रा आयोजित की गई है , जिसमें कलश यात्रा के बाद प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के महादलित टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

✦यह अभियान कब शुरू हुआ?−
यह अभियान संत रविदास जी की 650वीं जयंती के मौके पर शुरू हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: संत रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को अपनाये समाज