अवध उच्च विद्यालय चैनपुर में दो मंजिले भवन का उद्घाटन

अवध उच्च विद्यालय चैनपुर में दो मंजिले भवन का उद्घाटन

संक्षेप:

मशरक। एक संवाददाता चालय का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। लगभग 32 लाख की लागत से बने दोनों भवनों का विधिवत उद्घाटन मंत्रोच्चार के बीच बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की...

Sep 13, 2025 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

मशरक। एक संवाददाता मशरक प्रखंड अवस्थित अवध उच्च विद्यालय चैनपुर चरिहारा में शनिवार को नवनिर्मित दो मंजिला विद्यालय भवन व दो मंजिला शौचालय का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। लगभग 32 लाख की लागत से बने दोनों भवनों का विधिवत उद्घाटन मंत्रोच्चार के बीच बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्राओं की प्रस्तुति सरस्वती वंदना व स्वागत गीत नृत्य से हुई । विधायक ने दोनों ही प्रस्तुति में शामिल छात्राओं और शिक्षिका को मंच पर ही अंगवस्त्र , स्कूल बैग व अन्य उपहार देकर सम्मानित कर बेहतर प्रस्तुति की सराहना की । विद्यालय के छात्र छात्राओं व उपस्थित अभिभावकों , अतिथियों को संबोधित करते हुए बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि किसी विद्यालय में संसाधन की कमी आज तक नहीं होने दिया ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फर्नीचर , भवन , उपस्कर जहां से भी डिमांड आया दिया गया। सभी विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक हैं । ऐसे में बच्चों को पूरी लगन से पढ़ाई कर अपने परिवार, गांव सहित हम सभी को गौरवान्वित करना है। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने किया। समारोह को संबोधित करने वालों में विद्यालय के संस्थापक प्रधानाध्यापक रामजीवन सिंह जीवन कवि जी , भू दाता चन्द्रकेतु नारायण सिंह, उच्च विद्यालय मशरक के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, बीडीसी चुनमुन बाबा, अवकाश प्राप्त प्रअ प्रेमशंकर सिंह , रविन्द्र नाथ सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह , राजेंद्र सिंह कुशवाहा , राजकुमार सिंह , बरमेश्वर सिंह , संजय सिंह, राकेश तिवारी, दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य शामिल हुए। सभी आगंतुक अतिथियो का स्वागत अंगवस्त्र देकर विद्यालय प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने किया । विधायक ने क्षेत्र के विकास की उपलब्धि के लिए उन्होने अपनी जगह बड़े भाई पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की प्रशंसा की और नारे लगवाए। जानकारी हो कि 26 लाख की लागत से अवध उच्च विद्यालय परिसर मे दो मंजिला विद्यालय भवन बना है,जबकि 6 लाख 13 हजार की लागत से दो मंजिला शौचालय का निर्माण हुआ है। -- किसान सलाहकार की मांझी में बाइक की चोरी मांझी। स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप धान की फसल की जांच करने गए मांझी पश्चिमी पंचायत में पदस्थापित किसान सलाहकार रमेश प्रसाद यादव की हीरो स्पलेंडर बाइक शनिवार को चोरों ने चुरा ली। बाइक चोरी के बाद मांझी थाना में कार्यरत डायल 112 को फोन कर घटना की सूचना दे दी है।