Chapra News: शिक्षा भवन परिसर में स्काउट और गाइड कार्यालय का किया गया उद्घाटन

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: रविवार को शिक्षा भवन परिसर में भारत स्काउट गाइड कार्यालय का उद्घाटन जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय से स्काउटिंग की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय होगा। दिव्यांग बच्चों के लिए प्रमाण-पत्र आकलन शिविर 8 सितंबर को आयोजित होगा।

Chapra News: शिक्षा भवन परिसर में स्काउट और गाइड कार्यालय का किया गया उद्घाटन

Chapra News: फोटो 9 : रविवार को शिक्षा भवन परिसर में भारत स्काउट गाइड कार्यालय का उद्घाटन करते जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य छपरा, एक संवाददाता। शिक्षा भवन परिसर में भारत स्काउट गाइड सारण का जिला कार्यालय का उद्घाटन जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि नए जिला कार्यालय की स्थापना से स्काउटिंग की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यहां से विद्यालयों और प्रखंडों के बीच बेहतर समन्वय, प्रशिक्षण, पंजीकरण तथा सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा से जुड़ी गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह

उद्घाटन समारोह में जिला आयुक्त (स्काउट) अरुण परासर,अमन राज,डॉ. सुषमा सिंह, सुदीप कुमार, राकेश कुमार ,प्रशिक्षक प्रणव, आशुतोष, सोनू, विकास, अभिषेक कुमार सिंह, कार्यालय सहायक खुशी ठाकुर समेत जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य-प्राचार्या, स्काउट-गाइड पदाधिकारी, प्रशिक्षक तथा 20 प्रखंडों से चयनित करीब 300 स्काउट एवं गाइड उपस्थित थे।

दिव्यांग बच्चों का आकलन शिविर

दिव्यांग बच्चों के लिए आठ सितंबर को लगेगा प्रमाण-पत्र व सहायक उपकरण आकलन शिविर दाउदपुर(मांझी)। प्रखंड के 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए आठ सितंबर को बीआरसी मांझी में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र सहायक उपकरण आकलन शिविर आयोजित होगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मांझी के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें बौद्धिक, श्रवण, अस्थि, प्रमस्तिष्क पक्षाघात, दृष्टि समेत सभी श्रेणी के दिव्यांग बच्चों का आकलन किया जाएगा। शिविर में आने वाले बच्चों को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, यूडीआईडी व बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ अभिभावक के साथ भेजने का निर्देश प्रधानाचार्य, प्रभारी प्रधानाचार्य, प्रधान शिक्षक व नोडल शिक्षकों को दिया गया है। शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.

सामान्य प्रश्न

✦स्काउट गाइड कार्यालय का उद्घाटन कब हुआ?−
स्काउट गाइड कार्यालय का उद्घाटन रविवार को हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: शिक्षा भवन परिसर में स्काउट और गाइड कार्यालय का किया गया उद्घाटन