मिट्टी की अवैध कटाई में ट्रैक्टर जब्त,चालक फरार
दरियापुर में खान निरीक्षक की टीम ने अवैध मिट्टी कटाई की सूचना पर छापेमारी की। एक ट्रैक्टर जब्त किया गया, जबकि चालक फरार हो गया। इसुआपुर में शिक्षिका कुमारी अंजना का असामयिक निधन ब्रेन हेमरेज से हुआ। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है, और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दरियापुर। खान निरीक्षक के नेतृत्व में खान विभाग की टीम ने प्रखंड में छापेमारी की जिसमें अवैध रूप से मिट्टी काट उसकी ढुलाई करने के आरोप में एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार खान निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम प्रखंड में छापेमारी करने निकली। गरीबा चक के पास पता चला कि अवैध रूप से मिट्टी की कटाई हो रही है। इसके बाद टीम ने मिट्टी की ढुलाई करते एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। अन्य चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। शिक्षिका कुमारी अंजना का असामयिक निधन इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़वां खास गांव निवासी राजकुमार सिंह की 52 वर्षीया पत्नी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वां की शिक्षिका कुमारी अंजना का असामयिक निधन बुधवार की संध्या ब्रेन हेमरेज हो जाने से हो गई।
उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही गांव व प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। स्वजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका परिवार की एकमात्र कमाऊ सदस्य थी। अब विधुर पिता को अपनी तीन पुत्रियों तथा दो पुत्रों की पढ़ाई व परवरिश को लेकर चिंता सता रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


