जलालपुर बाजार से 22 को हटेगा अवैध कब्जा

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

जलालपुर में 22 मई को अवैध कब्जा हटाया जाएगा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शराब धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई गिरफ्तारियां की हैं। अधिवक्ताओं ने वेलफेयर टिकट की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अपनी सुविधाओं में सुधार की मांग की है।

जलालपुर बाजार से 22 को हटेगा अवैध कब्जा

जलालपुर, एक प्रतिनिधि। छपरा-मलमलिया पथ एनएच 331 पर स्थित जलालपुर बाजार से 22 मई को अवैध कब्जा हटाया जाएगा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने सीओ अविनाश कुमार और राजस्व पदाधिकारी अखिलेश्वर राम को निर्देश दिया है। इस संबंध में सीओ ने बताया कि सड़क किनारे सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाए जाने के लिए जमीन की मापी कराई जा रही है और चिन्हित किया जा रहा है। मालूम हो दो महीना पहले ही सीओ के निर्देश पर सड़क किनारे अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों ने स्वत: अवैध कब्जा हटा लिया था लेकिन फिर से कब्जा कर लिया है। इधर जमीन की मापी का काम शुरू होने के बाद अवैध कब्जा करने वाले लोगों व दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तारियां

40 लीटर शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार जलालपुर। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात में पिरारी गांव से चालीस लीटर देसी शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार। गिरफ्तार महिला ममता देवी बताई गई है जिसे पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में महिला धंधेबाज के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शराब धंधेबाज सहित तीन गिरफ्तार पानापुर । शराब धंधेबाजों व नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार को भोरहा गांव में छापेमारी कर फरार चल रहे धंधेबाज मनोज भगत को गिरफ्तार कर लिया । वहीं धनौती गांव से दो नशेड़ियों संकेत तिवारी व करीमन ठाकुर को भी गिरफ्तार किया । थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों को शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया।

अधिवक्ताओं की मांग

वेलफेयर टिकट महंगा, लेकिन सुविधाएं पुरानी; अधिवक्ताओं ने उठाई आवाज छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार सरकार द्वारा अधिवक्ता वेलफेयर टिकट की कीमत बढ़ाकर 50 रुपये किए जाने के विरोध में छपरा विधि मंडल के अधिवक्ताओं ने अपनी सुविधाओं में भी वृद्धि की मांग उठाई है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने विधि मंडल के अध्यक्ष व महामंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री और बिहार राज्य विधिक परिषद, पटना को ज्ञापन भेजकर अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी पर नाराजगी जताई। ज्ञापन में कहा गया कि पहले वेलफेयर टिकट दो रुपये का था, जिसे बाद में पांच, फिर 25 और अब 50 रुपये कर दिया गया, लेकिन अधिवक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि सेवानिवृत्ति अथवा मृत्यु की स्थिति में बिहार वेलफेयर ट्रस्टी कमेटी द्वारा 30 लाख रुपये की सहायता राशि और प्रतिमाह 10 हजार रुपये पेंशन दी जाए।

FAQs

जलालपुर में अवैध कब्जा कब हटाया जाएगा?
22 मई को जलालपुर बाजार से अवैध कब्जा हटाया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।