तरबूज को खाली कर भरी शराब, 31.65 लीटर शराब जब्त

Apr 06, 2026 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

सोनपुर रेलवे स्टेशन पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया। तस्करों ने तरबूज और डॉक्यूमेंट फाइल में शराब छिपाई थी। 5 अप्रैल को की गई कार्रवाई में 31.65 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। मामले में तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

 तरबूज को खाली कर भरी शराब, 31.65 लीटर शराब जब्त

छपरा, एक संवाददाता। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने सोनपुर रेलवे स्टेशन पर रेल मार्ग से की जा रही अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। तस्करों ने तरबूज को अंदर से खाली कर उसमें शराब छिपा रखी थी। इसके अलावा डॉक्यूमेंट फाइल के अंदर भी टेट्रा पैक छिपाकर रखा गया था। मद्यनिषेध थाना सोनपुर की टीम ने आरपीएफ के सहयोग से 5 अप्रैल की सुबह करीब 3:50 बजे यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार 15204 बरौनी एक्सप्रेस के एस-02 कोच की तलाशी के दौरान वाशरूम के पास लावारिस हालत में रखे बोरे और झोले से शराब बरामद की गई।

जांच में 180 एमएल के 130 टेट्रा पैक ऑफिसर चॉइस व्हिस्की (23.4 लीटर), सिग्नेचर व्हिस्की 750 एमएल की 6 बोतल (4.5 लीटर) और रॉयल स्टेज 750 एमएल की 5 बोतल बरामद हुई। कुल 31.65 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। टीम ने सभी शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। डेरनी में युवती के साथ दुर्व्यवहार,केस दर्ज दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उसे बचाने गए पिता व उसकी मां को हमला कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में किशोरी की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसकी पुत्री घर पर थी।तभी गांव के ही कुछ लोग उसके घर पर आ गए। दो लोगों ने उसकी पुत्री के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। जब वह और उसके पति ने पुत्री को बचाने का प्रयास किये तो सभी ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने घर में लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में उसने पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।