ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपरासारण प्रमंडल में ऐतिहासिक होगी मानव शृंखला : आयुक्त

सारण प्रमंडल में ऐतिहासिक होगी मानव शृंखला : आयुक्त

छपरा। नगर प्रतिनिधि सारण प्रमंडल में आयोजित होने वाली मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए मंगलवार को बैठक हुई। प्रमण्डलीय आयुक्त आर.एल.चोंग्थु ने अपने कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारियों के साथ कई विंदुओं...

सारण प्रमंडल में ऐतिहासिक होगी मानव शृंखला : आयुक्त
हिन्दुस्तान टीम,छपराWed, 11 Dec 2019 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

छपरा।

सारण प्रमंडल में आयोजित होने वाली मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए मंगलवार को बैठक हुई। प्रमण्डलीय आयुक्त आर.एल.चोंग्थु ने अपने कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारियों के साथ कई विंदुओं पर चर्चा की। 19 जनवरी को बनने वाले मानव शृंखला की तैयारी पर आयुक्त ने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। यह अभियान जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह समाप्ति एवं दहेज उन्मूलन पर के्द्रिरत रहेगा। इसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है। इसे ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिए एक जिले से दूसरे जिले के संधि स्थलों पर एवं मार्ग के निर्जन स्थलों पर विशेष तैयारी करनी होगी। आयुक्त ने कहा कि आवश्यकतानुसार विशेष टीम भी बने ताकि मानव शृंखला लगातार हो। आयुक्त ने कहा कि जिले के सभी जन प्रतिनिधियों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सभी वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद अपने-अपने क्षेत्रो में नेतृत्वकारी भूमिका में रहेंगे। सभी सरकारी कर्मी, संविदागत कर्मी, सरकारी एवं गैरसरकारी, उच्च विद्यालय, उच्चतर विद्यालय, महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मी, जीविका दीदी, आशादीदी, सेविका सहायिका, छात्र-छात्राएं मानव शृंखला के निर्माण में पूर्णं भागीदारी करेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें