मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया

Apr 06, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

मांझी प्रखंड के महम्मदपुर मेरौड़ी देवी उच्च विद्यालय में एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शैलेन्द्र उपाध्याय और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने छात्राओं को प्रशस्तिपत्र, मोमेंटो, मेडल और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित छात्राओं में अदिति कुमारी और निर्मला कुमारी शामिल थीं।

मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया

मांझी। मांझी प्रखंड के महम्मदपुर मेरौड़ी देवी उच्च विद्यालय के सभागार में सोमवार को एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि व महम्मदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र उपाध्याय, भजौना नचाप पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह और विद्यालय के प्राचार्य चंद्रभान पाण्डेय द्वारा छह छात्राओं को प्रशस्तिपत्र, मोमेंटो, मेडल और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में इंटरमीडिएट की अदिति कुमारी और निर्मला कुमारी शामिल थीं। मैट्रिक की छात्राओं में सबरुन खातून, सबबू खातून, सोनम कुमारी और श्वेता कुमारी प्रमुख थीं।

इस अवसर पर श्यामू ओझा, संजय मिश्रा, नसरुद्दीन अंसारी, डॉ सुरेश कुमार, सोनू कुमार, परमात्मा गुप्ता, मो उमरान, शक्ति कुमार, संजीत कुमार, सतीश कुमार सिंह, राजू ठाकुर, विकास कुमार सिंह और लिपिक सुरेन्द्र ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।