वैश्य महासभा ने एक -दूसरे को गुलाल लगाकर होली का दिया संदेश

Mar 02, 2026 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

छपरा में रविवार को डीएन गार्डेन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक छोटी कुमारी और मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने होली की महत्ता पर प्रकाश डाला। समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर भाईचारा और प्रेम के साथ होली मनाई। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

वैश्य महासभा ने एक -दूसरे को गुलाल लगाकर होली का दिया संदेश

फोटो: 5 शहर के डीएन गार्डेन में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करती विधायिका छोटी कुमारी, मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता व अन्य छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला वैश्य महासभा ट्रस्ट के तत्वाधान में रविवार को देर रात तक डीएन गार्डेन में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधायक छोटी कुमारी ने होली की महत्ता पर प्रकाश डाला। विधान पार्षद विनोद जायसवाल ने कहा कि होली एक ऐसा पर्व है जहां हम लोग एक दूसरे के नजदीक हो जाते हैं। मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि हम सब मिलकर इस होली के त्योहार को मनाएं और अपने रिश्तों को और मजबूत बनाएं।

श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि होली का यह त्योहार अपने दोस्तों, परिवार और समाज के साथ जुड़ने का मौका देता है। राजेश फैशन ने कहा हम सब इस त्योहार को खुशियों और उत्साह के साथ मनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता, संचालन श्याम बिहारी अग्रवाल , स्वागत प्रदीप कुमार गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार गुप्ता ने किया। बनारस से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। चित्रांश समिति का होली मिलन समारोह संपन्न फोटो 6 होली मिलन समारोह में बोलते ब्रज किशोर स्कूल के सचिव डॉ पंकज कुमार छपरा, निज संवाददाता। श्री चित्रांश समिति छपरा द्वारा आज होली मिलन समारोह ब्रज किशोर किंडर गार्टेन में प्रेम और सद्भाव से मनाया गया। इस समरोह में बहुत संख्या में महानुभाव उपस्थित हुए। अध्यक्ष प्रो. डा. पंकज कुमार ने सभी चित्रांश बंधुओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। संरक्षक ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी को होली की शुभकामना देते हुए चित्रांश के बारे विस्तृत जानकारी दी। होली गीत गाने वालों ने अपने गायन से सभी को विभोर कर दिया। रवि शंकर श्रीवास्तव महासचिव ने भी होली की हार्दिक शुभकामनाएं सभी चित्रांश बंधुओं को दी। सचिव अविनाश कुमार ने सभा के समापन की घोषणा करते हुए कहा की आप सभी इस समरोह में उपस्थित होकर इस समिति का मान बढ़ाया है।समरोह में सैकड़ों के संख्या में चित्रांश उपस्थिति हुए जिसमें मुख्य रूप से मुरारी शरण वर्मा, मदन मोहन सिन्हा, विद्या भूषण श्रीवास्तव, रितेश चांद,रवि शंकर दत्ता, मनोज कुमार श्रीवास्तव, हरेश्वर कुमार सिन्हा,राजेश नंदन, भूपेश नंदन,अमित कुमार थे। तरैया की कई पंचायतों में जनप्रतिनिधियों ने कराई होली मिलन समारोह तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड की कई पंचायतों में जनप्रतिनिधियों द्वारा होली मिलन समारोह कराया गया। पंचायत माधोपुर में मुखिया सुशील कुमार सिंह , पचड़ौर में मुखिया बिनोद कुमार सिंह,नरायणपुर में मुखिया अमित कुमार सिंह,डुमरी पंचायत में प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह बिकू, चंचलिया में मुखिया नंदकिशोर साह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह कराया गया।उक्त समारोह में वार्ड सदस्य, पंच सदस्य सहित ग्रामीणों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर हर्षौल्लास के साथ होली मनाया गया। होली आपसी भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक : चौहान भेल्दी, एक संवाददाता। अमनौर प्रखण्ड के कोरेया बाजार पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कोरेया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर चौहान ने कहा है कि हास, परिहास, ब्यंग व मौज मस्ती का प्रतीक होली आपसी सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का काम करें। समारोह में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया विन्देश्वरी राय, देवदत्त कुमार भगत, अरूण सिंह, उपमुखिया प्रदीप भगत, राकेश भगत, छोटेलाल सिंह आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर गायक बिटू तिवारी ने अपने होली गीतो से लोंगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।