होली में रंग डालने पर विवाद : युवक पर चाकू से हमला, छपरा रेफर

Mar 04, 2026 04:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

बुधवार को होली के दौरान दाउदपुर थाना क्षेत्र के मिश्र टोला में एक व्यक्ति शंभू प्रसाद को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। बच्चों द्वारा गलती से रंग फेंकने पर नाराज व्यक्ति ने मारपीट शुरू की। शंभू ने बच्चों को बचाने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होली में रंग डालने पर विवाद : युवक पर चाकू से हमला, छपरा रेफर

होली के रंग में बुधवार को भंग पड़ गई जब दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर पंचायत के मिश्र टोला निवासी शंभू प्रसाद को चाकू मार घायल कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुहल्ले में बच्चे आपस में रंग खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों द्वारा गलती से एक व्यक्ति पर रंग फेंक दिया गया। रंग लगने से नाराज व्यक्ति ने बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बच्चों को बचाने पहुंचे शंभू प्रसाद पर आरोपित ने चाकू से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

इधर, स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।पुलिस का कहना है कि आरोपित की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन फिलहाल स्थिति सामान्य है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।