ऐतिहासिक होगी महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा: सुनील सिंह
यक छोटे लाल राय व सारण विकास मंच के शैलेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य छपरा, एक संवाददाता। सारण में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक होगी। एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने सर्किट हाउस में गुरुवार को...

छपरा, एक संवाददाता। सारण में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक होगी। एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने सर्किट हाउस में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार में लोकतंत्र की हत्या महागठबंधन बर्दाश्त नहीं करेगी। लोकतंत्र के अधिकारों की रक्षा और वोट चोरी के खिलाफ चल रही इस यात्रा की तैयारी की उन्होंने विस्तार से जानकारी दी।बिस्कोमान के पूर्व चेयरमैन सुनील सिंह ने कहा कि बिहार से 65 लाख मतदाताओं का जो नाम कटा है उसे लेकर जनता में घोर आक्रोश है। उन्होंने यात्रा से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि छपरा में हमारे नेताओं का प्रवेश सुबह 8 बजे एकमा में हो जाएगा।
9:30 बजे यह यात्रा श्यामचक मोड़ पर होगी। उन्होंने 30 तारीख के कार्यक्रम के रूट चार्ट को रखा।उन्होंने कहा कि सारण में इस यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान सांसद अखिलेश यादव का भी आगमन होगा। मध्यप्रदेश से तीन बार के विधायक व पूर्व मंत्री कांग्रेस के सचिन सुभाष यादव ने पूरे प्रदेश में फैली अराजकता के विषय में बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है।कानून व्यवस्था, माताओं- बहनों की सुरक्षा, नौजवानों के रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य आदि पर असफल हो चुकी है। वर्तमान सरकार इस बात को समझ चुकी है कि जनता उनसे परेशान है, लेकिन उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है न ही उनके वोट से। क्योंकि वह वोट चोरी के माध्यम से सरकार बनाने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि आगामी 30 तारीख का सारण का कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा। पूर्व मंत्री व मढ़ौरा के वर्तमान विधायक जितेंद्र राय ने आगामी यात्रा को लेकर राजद की ओर से की गयी तैयारियो का जायजा प्रस्तुत किया। सी पी आई (एम)के जिला सचिव बटेश्वर कुशवाहा ने कहा कि हम लोग आगामी कार्यक्रम के मद्देनजर जनता के बीच जाकर जनता को गोलबंद करने का काम किए हैं जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग नेताओं को सुनने के लिए आएं। सारण विकास मंच के संयोजक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा ऐतिहासिक होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमएलसी रिंकू यादव, परसा विधायक छोटेलाल राय, सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह,सी पी आई के सुरेन्द्र सौरभ, पूर्व विधायक मुद्रिका राय, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बच्चू प्रसाद वीरू, राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय ,पूर्व मुखिया श्री राम राय, नीरज सहित महागठबंधन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




