पंचायत से लेकर जिला स्तर एनडीए का समन्वय बनेगा मजबूत
आयोजित एनडीए की बैठक में जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व अन्य छपरा एक संवाददाता। एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में पंचायत से लेकर जिला स्तर तक समन्वय मजबूत स्थापित कर 20 जनवरी को छपरा में ऐतिहासिक...

छपरा एक संवाददाता। एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में पंचायत से लेकर जिला स्तर तक समन्वय मजबूत स्थापित कर 20 जनवरी को छपरा में ऐतिहासिक सम्मेलन कराने का फैसला लिया गया। सर्किट हाउस में सोमवार को आयोजित इस बैठक में जदयू, भाजपा,हम , लोजपा रा, आरएलएम के जिला अध्यक्ष व पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद समेत इसके वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू व मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने की। बैठक में पंचायत से लेकर जिला स्तर तक समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से संयुक्त बैठक करने पर चर्चा की गयी। वहीं जिला सम्मेलन के लिए रामजयपाल कॉलेज मैदान ,राजेंद्र स्टेडियम व हवाई अड्डा में कराने का संभावित सुझाव दिया गया। पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर जनता के हित में कार्य करना होगा।यह समय व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर सामूहिक निर्णय लेने का है।पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने कहा कि गठबंधन का हर कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के समाधान में अपनी पूरी ताकत लगाए। हमारा उद्देश्य विकास और जनसेवा से जुड़ा है। पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद ने कहा कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक समन्वय को मजबूत करना आवश्यक है। इससे हम जनता के बीच अपनी उपस्थिति को और प्रभावी बना सकते हैं।पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने कहा कि एनडीए का जिला कार्यक्रम सम्मलेन ऐतिहासिक होगा। पूर्व विधायक धूमल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठित करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। समन्वय से ही संगठन मजबूत होगा।पूर्व विधायक ज्ञानचंद्र मांझी ने कहा कि हम सभी को एक मंच पर आकर जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना होगा।गठबंधन की एकता को बनाए रखना सबसे जरूरी है। पूर्व विधायक विनय सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए हमें नियमित तौर पर बैठक और संवाद करने कीआवश्यकता है। पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। इसी दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष वैधनाथ प्रसाद विकल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत ही जिला के सभी विधान सभा सीटों पर एनडीए की जीत होगी। सारण प्रमंडल प्रभारी जदयू रणविजय कुमार ने कहा कि गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर तालमेल ही हमारी सफलता की कुंजी है। पंचायत स्तर पर ऐसी बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाना चाहिए। बैठक में यह सहमति बनी कि नियमित बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।बैठक में आरएलएम जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा,लोजपा आर के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ,हम जिलाध्यक्ष उज्ज्वल श्रीवास्तव,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ,वेदप्रकाश उपाध्याय ,रमेश प्रसाद ,आनन्द किशोर ,प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ,जदयू के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ,भाजपा महामंत्री विवेक सिंह ,भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार रमन ,पूर्व प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह ,ब्रजमोहन सिंह ,लालाबाबू कुशवाहा , जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर ,महेश सिंह ,अरशद परवेज मुन्नी ,बालमुकुंद चौहान ,विवेक सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र साह ,राखी कुशवाहा,अनु सिंह ,हेमनरायण सिंह ,जावेद अब्बास पप्पू ,रामबाबू शर्मा , डॉ अरुण कुमार ,कौशल सिंह ,राणा प्रताप डबलू ,काजिम रजा रिजवी , जिला महासचिव ई.प्रभाष शंकर , कार्यालय प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ,पशुपतिनाथ पटेल ,मन्नू गिरी ,भगवान दास ,मनोज सिंह ,कुसुम देवी ,कुसुम रानी ,शकीला बानो ,सत्यानंद सिंह , डिक सिंह ,अजित सिंह , शतेंद्र कुमार ,मनोज पांडे ,चयतेंद्रनाथ सिंह ,राकेश सिंह ,अशरफ इमाम ,सुबोध कुमार सिंह ,आलोक पांडे ,रौशन सिंह भावनानि ,कमलेश पांडेय ,सोनू मांझी ,गुड्डू पासवान समेत कई अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।