ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध प्राथमिकता : मंगल
1 जलालपुर के बसडीला में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। स्थित बसडीला मोड़ पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का...

1 जलालपुर के बसडीला में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के छपरा-सीवान मुख्य पथ पर स्थित बसडीला मोड़ पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का भव्य अभिनंदन किया गया। मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गुलाल-अबीर लगाकर उनका स्वागत किया तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
आज ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति पहले क तुलना में काफी सुधरी है। दवाओं से लेकर इलाज तक लोगों को आसानी से मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज पांडेय, बंशीधर तिवारी, कन्हैया सिंह तूफानी, विवेकानंद तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, महंत तिवारी, भृगुनाथ तिवारी, मिश्री साह, राकेश यादव, झुनझुन ठाकुर एवं वीरेंद्र ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर भी चर्चा की। समारोह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



