शिवचर्चा में श्रद्धालु बतायेंगी फाइलेरिया के नुकसान

Jan 01, 2026 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक सहभागिता की पहल की , ताकि अधिक से अधिक लोग फाइलेरिया से बचाव और दवा सेवन के प्रति प्रेरित हो सकें। आगामी फरवरी से जिले में सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत होनी है, जिसे...

शिवचर्चा में श्रद्धालु बतायेंगी फाइलेरिया के नुकसान

स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक सहभागिता की पहल की जिले में सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत होनी है छपरा ,हमारे संवाददाता। फाइलेरिया आजीवन पीड़ा देने वाली बीमारी से बचाव के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक सहभागिता पर आधारित एक अभिनव पहल शुरू की है। इस पहल के तहत गांव-समाज में गहरी पकड़ रखने वाली शिवचर्चा को जागरूकता का माध्यम बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग फाइलेरिया से बचाव और दवा सेवन के प्रति प्रेरित हो सकें। आगामी फरवरी से जिले में सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत होनी है, जिसे सफल बनाने के लिए यह रणनीति अपनाई गई है।

स्वास्थ्य विभाग जिले के रिविलगंज एवं दिघवारा प्रखंड में चयनित गांवों में शिवचर्चा से जुड़ी महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये महिलाएं गांवों में आयोजित शिवचर्चा के दौरान फाइलेरिया से होने वाले नुकसान, बचाव के उपाय और सर्वजन दवा सेवन अभियान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी। शिवचर्चा को इसलिए चुना गया है क्योंकि यह ग्रामीण महिलाओं के बीच विश्वास और संवाद का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे संदेश तेजी से और सहज रूप में समुदाय तक पहुंचता है। 12आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर गठित हुआ पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म सामुदायिक सहभागिता को और मजबूत करने के लिए रिविलगंज और दिघवारा प्रखंड के 12 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म का गठन किया गया है। इस प्लेटफार्म में पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, विकास मित्र, जीविका दीदी, शिक्षक, स्वयंसेवी संस्थाएं, आशा एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को शामिल किया गया है। इन सभी का उद्देश्य समुदाय को फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति जागरूक करना और दवा सेवन अभियान को सफल बनाना है। अस्पताल का बैटरी चोरी करने वाला चोर पकड़ा गया छपरा ,हमारे संवाददाताl सदर अस्पताल परिसर स्थित टीबी अस्पताल में लगे सीबी नट मशीन का बैटरी चोरी करने वाला चोर को अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से उसे पड़कर पुलिस को सौंप दिया। उधर अस्पताल प्रशासन की ओर से जोड़ी गए 14 बैटरी भी जब्त की गयी है। वहीं पुलिस पूछताछ कर रही है। मोबाइल छिनतई मामले में दो गिरफ्तार अमनौर । पुलिस ने छापामारी कर मोबाइल छिनतई व चोरी मामले में दो अपराधकर्मियो॔ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधकर्मी सूरज कुमार व श्रीनिवास कुमार दोनों मढौरा थाना के भुआलपुर गांव के रहनेवाले बताये गये हैं । पुलिस के अनुसार इन दोनों के पास से छिनी गई मोबाइल के साथ चोरी की एक मोबाइल व बाइक सहित चाईनीज कट्टर बरामद हुआ है । थानाध्यक्ष ने बताया बीते दिन 15 दिसम्बर को अपहर निवासी अमरेश कुमार ने इस बारे में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।