मढ़ौरा में भक्ति व श्रद्धा के साथ महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मढ़ौरा में गुरुवार को दुर्गा मंदिर के समक्ष अखंड अष्टयाम के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु महिलाएं पीले वस्त्रों में सुसज्जित होकर भागी थीं। यात्रा शिल्हौरी मंदिर परिसर तक पहुंची, जहां पवित्र जल भरा गया। इसके बाद अष्टयाम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कलश यात्रा के साथ अखंड अष्टयाम का हुआ शुभारंभ फोटो - 5 मढ़ौरा में गुरुवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व अन्य मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा में गुरुवार का दिन पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा, जब पुरानी गोला स्थित दुर्गा मंदिर के समक्ष आयोजित अखंड अष्टयाम के अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यह आयोजन आस्था, भक्ति और सनातन परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत करता नजर आया। गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े और धार्मिक उत्साह के बीच निकाली गई इस कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु पीले वस्त्रों में सुसज्जित होकर भक्ति के रंग में रंगे दिखाई दिए।
यात्रा की शुरुआत मढ़ौरा पुरानी गोला से हुई, जो पवित्रता के प्रतीक प्रसिद्ध शिल्हौरी मंदिर परिसर तक पहुंची। वहां वैदिक विधि-विधान के अनुसार सभी कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः अष्टयाम स्थल पर लौटे, जहां आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत अखंड अष्टयाम का शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर अनेको महिलाओं के साथ साथ प्रमोद कुमार पप्पू, गुड्डू प्रसाद, ललन जायसवाल, मुकेश कुमार, मोनू कुमार, आनंद कुमार, बिट्टू कुमार सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से सहभागी बने ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


